मेजबान देश आयरलैंड ने अफगानिस्तान को 5 मैचों की द्विपक्षीय t20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में एकतरफा तौर पर 5 विकेट से रौंदकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है । जहाँ एक जीत के साथ मेजबान टीम आयरलैंड इस सीरीज को जीत कर इतिहास रच सकता है । जहाँ सिविल क्रिकेट क्लब में खेला गए इस मैच में आयरलैंड के प्लेयर्स खासकर गेंदबाज़ों ने कहर बरपाया ।
इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन बनाए, छोटे टारगेट का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 19 वें ओवर में 125 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया है। इस जीत ने ना केवल आयरलैंड को सीरीज जीत के बेहद नजदीक पंहुचा दिया है वहीँ अफगानिस्तान की टीम की भी पोल खोल दी है ।
अफगानिस्तान की बल्लेबाज़ी के साथ गेंदबाज़ी भी रही फ्लॉप
अफगानिस्तान की शुरुआत निराशाजनक रही जहां घनी और गुरबाज एक – एक रन बनाकर आउट हुए । अफगानिस्तान के 5 विकेट महज 69 रन पर गिरे जिससे दवाब अफगानिस्तान पर आया । वहीँ अफगानिस्तान की ओर से शहीदी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। ज़दरान ने 17 रन और ओमर्जी ने 11 रन की पारी खेली ।
अफगानिस्तान की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो राशिद खान के खाते में 0 विकेट आया । वहीँ नबी ने 2 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए। रहमान, फारूकी और उल हक़ को एक-एक विकेट चटकाया ।

अफगानिस्तान की ओर सेबलबिर्नी ने 46 रन , टकर ने 27 रन का योगदान दिया । डॉकरेल ने 25 रन की शानदार पारी खेली । अंत में डॉकरेल ने छक्का लगाकर मैच को अफगानिस्तान के नाम किया ।
हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर बोली यह बात
अफगानिस्तान के कप्तान आयरलैंड से मिली 5 विकेट की हार के बाद मायूस दिखाई दिए । जहाँ उन्होंने प्रेजेंटेशन के दौरान कहा की “पिच सूखी लग रही थी। हमने जैसा सोचा था पिच को पढ़ा था पिच बिलकुल भी वैसी नहीं निकली लेकिन शुरुआत में गेंद काफी सीम हुई ।

हमने बल्लेबाज़ी के दौरान बोर्ड पर 30 रन कम लगाए । बल्लेबाज़ों में साझेदारी नहीं पनपी और टीम ने , एक के बाद एक विकेट गंवाए। पिच सीम कर रही थी, इसलिए हमने तेज गेंदबाजों के साथ शुरुआत की। हमने फील्डिंग में खास प्रदर्शन नहीं दिखाया कई जगह सुधर की जरूरत है । उम्मीद है कि हम अगले मैच में अच्छे होंगे। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे, बल्ले से गलतियों पर काम करेंगे।







