रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज t20 2022 का दसवां मुकाबला श्रीलंका लेजेंड और साउथ अफ्रीका लेजेंड के बीच होलकर क्रिकेट स्टेडियम इंदौर में खेला गया ।टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका लेजर ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए ।जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 154 रन 6 विकेट पर बना पाई और इस तरह श्रीलंका ने इस मैच को 11 रन सेजीतकर रोड सेफ्टी में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद श्रीलंका की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।
श्रीलंका की ओर से जीवन मेंडिस ने खेली तूफानी पारी
श्रीलंका ने अपना पहला विकेट दिलशान के रूप में खोया यहां दिलशान 1 रन पर फिलेंडर के हाथों एलबीडब्ल्यू हुए। इसके बाद मुनावीरा और थरंगा ने पारी संभाला। मुनावेरा ने 26 और 27 गेंद पर थरंगा ने 36 रन की पारी खेली। अंत में आए मेंडिस ने मैच का नक्शा ही बदल दिया। जा मेंडिस ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 27 गेंदों पर 43 रन की धुआंधार पारी खेली वहीं गुणारत्ने ने 17 गेंदों पर चार चौके की मदद से 25 रन बनाकर श्रीलंका का स्कोर 20 ओवर में 165 रनों तक पहुंचाया।
दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी की बात की जाए तो क्रूगर ने सर्वाधिक ,2 विकेट चटकाए ।जहां उन्होंने 4 ओवर में 43 रन देकर दो सफलताएं अर्जित की, बोथा एवं फिलेंडर को एक-एक सफलता हाथ लगी।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्ने वान विक ने खेली जबरदस्त 76 रन की पारी

दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्ने ने 6 छक्के और 4 चौके की।मदद से आतिशी 76 रन बनाए लेकिन अंत में रन रेट को बढ़ाने के दवाब में उनका विकेट कुलासेखरा ने चटकाया। पीटरसन ने 22 रन की पारिनखेली वहीं कप्तान जोंटी रोड्स ने 3 रन बनाए। अंत में आए फिलेंडर ने कुछ एस शॉट दिखाए जहा एक शॉट उन्होंने होलकर स्टेडियम के बाहर छक्के के लिए भी भेजा और दर्शकों का मनोरंजन किया। फिलेंडर ने 8 गेंद में 13 रन बनाए।
श्रीलंका ने 8गेंदबाजों का इस्तेमाल

तिलकरत्ने दिलशान ने कुल 8 गेंदबाजों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया जा नुवान कुलासेकरा ने 4 ओवर में 33 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए वहीं तिलकरत्ने दिलशान ने 2 ओवर में 24 रन देकर एक सफलता अर्जित की उड़ाना तथा जीवन मेंडिस को एक-एक विकेट हासिल हुआ।
प्लेयर ऑफ द मैच

जीवन मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 27 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली वहीं गेंदबाजी में भी 1 विकेट चटकाए।
अंक तालिका road safety World series T20 20 22 points table
10 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो श्रीलंका तीन मैच में तीन जीत के साथ 6 अंकों के साथ टॉप पर है. दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज की टीम 5 अंकों के साथ है. तीसरे स्थान पर इंडिया 3 अंकों के साथ, चौथे स्थान पर साउथ अफ्रीका 3 अंकों के साथ ,पांचवें पायदान पर न्यूज़ीलैंड 2 अंकों के साथ है। छठे पायदान पर इंग्लैंड 1 अंकों के साथ हैं। सातवें पायदान पर बांग्लादेश 0 एवं आठवीं स्थान पर ऑस्ट्रेलिया 0 अंक के साथ है।







