वीडियो: 15 साल पहले आज ही के दिन धोनी की चतुराई से पीटी थी पाकिस्तान की टीम, “बॉलआउट” का रोमांच

0
150
views
India vs Pakistan, 10th Match, Group D
PC: ICC

India vs Pakistan, 10th Match, Group D: 15 साल पहले आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच दिलों की धड़कनों को बढ़ा देना वाला मैच साल 2007 के वर्ल्ड कप में खेला गया था। जहां मैच के परिणाम का फैसला बॉलआउट के फैसले से आया था। जहां धोनी की चतुराई से पाकिस्तान की टीम चारों खाने चित हो गई थी। जिसकी याद भारतीय फैंस के दिलों में अबतक ताजा हैं। आज के दिन ही यह मैच बड़े ही नाटकीय मोड़ से गुजरा था जहां इस मैच को भारत ने अपने नाम किया था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में रोबिन उथप्पा के 50 और धोनी के 33 रन की पारी की बदौलत 141 रन 9 विकेट पर बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 141 रन 7 विकेट पर बना पाई और मैच का नतीजा बॉल आउट से किया गया।

बॉल आउट का रोमांच और धोनी का मास्टर स्ट्रोक

India vs Pakistan, 10th Match, Group D
PC: icc

धोनी ने बताया की मैच ड्रॉ होने की स्तिथि में बॉल आउट का अभ्यास हम करते थे की जब मौका आए तो हम इसपर खरे उतर पाए। हमें यह पता था की अगर मैच ड्रॉ हुआ तो हमें बॉल आउट की ओर जाना होगा। वहीं धोनी ने ऐसी प्लेयर को बॉल आउट के लिए चुना था जो की नियमित गेंदबाज नहीं थे। जिसमें रोबिन और सहवाग भी शामिल थे। इसपर धोनी ने कहा था की हमने यह तय किया था की जो नेट सेशन में सर्वाधिक विकेट को हिट करेगा उसे ही बॉल आउट के समय मौका दिया जाएगा और उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। जहां विकेट के पीछे बैठकर गेंदबाज को पूरा फ्रेम प्रदान किया और उन प्लेयर से गेंदबाजी करवाई जिनका निशाना अर्जुन की तरह सटीक था।

भारत की ओर से  जहां पहले सहवाग, फिर हरभजन फिर रोबिन ने लगातर बॉल आउट में जबरदस्त प्रदर्शन किया और विकेट को हिट किया। वहीं पाकिस्तान की ओर से अफरीदी, उमर गुल विकेट को हिट करने से चुके।

वीडियो पर एक नजर

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here