दक्षिण अफ्रीका और भारत के विश्वकप 2022 स्क्वाड की घोषणा के उपरांत अब बांग्लादेश की टीम ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जहां बांग्लादेश को मिली एशिया कप में करारी हार के बाद टीम की संरचना में थोड़ा परिवर्तन किया है। जहां देखना दिलचस्प होगी की टीम विश्व कप के मंच पर कैसा प्रदर्शन करती है।
शाकिब होंगे कप्तान
शाकिब होंगे बांग्लादेश टीम के कप्तान। जहां उनकी कप्तानी में अपने पहले विश्व कप को जीतने के इरादे से उतरेगी बांग्लादेश की टीम। हालाकि इससे पहले त्रिकोणीय श्रृंखला में पाकिस्तान , न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश की टीम सीरिया खेलती नजर आयेगी।
वर्ल्ड कप से पहले होगी त्रिकोणीय सीरीज
टी 20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश , पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला न्यूज़ीलैंड में 7 से 14अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। विश्व कप में चयनित टीम ही त्रिकोणीय श्रृंखला में खेलने जायेगी यह एक तौर पर इन तीनों टीमों का अभ्यास मैच भी होगा।
बाहर हुए बांग्लादेश के पूर्व कप्तान

हरफनमौला महमुदुल्लाह टीम का हिस्सा नहीं होंगे। जहां मध्यक्रम के यह शानदार प्लेयर का टीम में ना होना चिंता का विषय जरूर होगा। वहीं टीम में सलामी बल्लेबाज लिटन दास की वापसी हो रही है जहां वे जिम्बाब्वे दौरे पर चोटिल हुए थे लिहाजा यह देखने वाली बात होगी की।त्रिकोणीय सीरीज में कैसा प्रदर्शन करते हैं। हालाकि पिछले 11 पारियों में लिटन ने 182 रन मामूली 17.23 के औसत से बनाए हैं।
एशिया कप में खराब प्रदर्शन पर गिरी इनपर गाज
अनमुल हक, मोहम्मद नईम और परवेज का पत्ता विश्व कप के नाम से कट चुका है। जहां हाल में ही टेस्टिंग के लिए एशिया कप स्क्वाड में चयनित इन नामों ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया इसका असर उनके सिलेक्शन पर पड़ा है।
इन नामों को मिला मौका
गौरतलब है की लिटन दास, यासिर अली , नारूल को टीम में मौका दिया गया है जहां निगल और इंजरी की वजह से ये प्लेयर कुछ समय से टीम से बाहर चल राय थे।
बांग्लादेश की टीम world cup 2022–

शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, यासिर अली, नुरुल हसन, सब्बीर, नजमुल हुसैन, शांतो, मोसद्देक, मेहदी हसन, सैफुद्दीन, मुस्तफिजुर, हसन महमूद, तस्किन, एबदोत, नासुम अहमद
ICC Men’s T20 World Cup 2022: Bangladesh Squad.#BCB | #Cricket pic.twitter.com/kOj2EOkzMk
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) September 14, 2022







