भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय श्रृंखला का पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जा रहा है ।जहां भारत के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया ।गौरतलब है कि बारिश से बाधित इस मैच को 40 ओवर का किया गया जहां दोनों ही टीमें 40/40 हुआ खेलती नजर आएंगे। जहां सीधे तौर पर भारतीय टीम को टॉस जीतने का फायदा हुआ है। जिस मैच में वापसी कर रहे शार्दुल ठाकुर ने जबर्दस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया जान शार्दुल ठाकुर ने 13वे ओवर में मलान का विकेट चटकाए तो ठीक एक ओवर के बाद 15 ओवर में कप्तान टीम बा बावूमा का विकेट चटका कर साउथ अफ्रीका के खेमें में हाहाकार मचा दी।
शार्दुल ठाकुर की कहर बरपाती गेंद

शार्दुल ठाकुर (shardul Thakur)ने पारी के 9 ओवर फेंका जहां नौवें ओवर की दूसरी ही गेंद पर मलान का कैच शुभ मंगल से क्लिप में छोटा था इसके बाद फिर से शार्दुल ठाकुर ने वापसी करवाते हुए भारतीय टीम को 13 ओवर की पहली गेंद पर सफलता दिलाई जहां मलान को उन्होंने मिड विकेट क्षेत्र में चित्र मुस्तैद खड़े श्रेयस अय्यर द्वारा कैच आउट करवाया ।
इसके ठीक बाद शार्दुल ठाकुर ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान बवूमा को अपनी इन स्विंगिंग कटर गेंद का स्वाद चखते हुए क्लीन बोल्ड कर मिडिल स्टंप उड़ा दिया ।जहां बावुमा 12 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाकर चलते बने।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान का खराब फॉर्म जारी

दक्षिण अफ्रीका कप्तान बवूमा का खराब प्रदर्शन पूरे श्रृंखला में जारी है। जहां t20 के पहले मुकाबले में बवूमा शून्य पर आउट हुए तो दूसरे टी-20 मुकाबले में फिर से बवूमा 0 पर आउट हुए। तीसरे टी-20 मुकाबले में बबुआ 3 रन बना पाए ।वही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बबुआ 8 रनों पर भारत के खिलाफ आउट हुए।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेल रही भारतीय टीम में ऋतुराज गायकवाड और रवि बिश्नोई एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना डेब्यू मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते नजर आ रहे हैं।
वीडियो
Lord shardul 🙏#shardulthakur #INDvsSa pic.twitter.com/5LDUG6RiuZ
— Akash♛ (@axcash_) October 6, 2022
;







