IND vs SA:शार्दुल ठाकुर ने किया सनसनीखेज गेंद पर मलान को OUT कर चालान, श्रेयस बने सुपरमैन, लिया जबरदस्त कैच, देखें विडियो

0
93
views

India vs South Africa, 1st ODI:  भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है । यहां भारत के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बारिश से बाधित इस मैच को 40 ओवर का किया गया है। जहां भारत इस मुकाबले में 6 बल्लेबाज़ों के साथ उतरी है वहीं 5 गेंदबाज भारतीय खेमें में शामिल हैं। वहीं दो प्लेयर भारत की ओर से डेब्यू कर रहे हैं । बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपना पहला विकेट मलान के रूप में खोया। जहां उनके पहले ओवर में गिल के हाथों से कैच स्लिप पर छिटका था लेकिन अपने दूसरे ओवर में ही उन्होंने मलान को कैच आउट किया।

भारत की ओर से दो प्लेयर कर रहे हैं डेब्यू

भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड और गेंदबाजी में रवि बिश्नोई एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना डेब्यू मैच खेलते नजर आ रहे हैं।

9 वे ओवर में छूटा था मलान का कैच

India vs South Africa, 1st ODI: shubhman gill drops malan catch

शार्दुल ठाकुर द्वारा फेंके गए नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर मलान का कैच‌ स्लिप की दिशा में गिल से छूटा था। जहां कैच बेहद आसान था। लेकिन कैरी करने में गिल कामयाब नहीं हो पाए।

13 वें ओवर में शार्दुल ने किया मलान को चलता

India vs South Africa, 1st ODI:
PC: bcci

13 वें ओवर की पहली ही गेंद पर फ्लिक करने के चक्कर में गेंद हवा में गई और श्रेयस ने जबरदस्त जम्प लगाकर कैच को  पकड़ा।  जहां  कैच  का  फ़ायदा  अधिक  देर  तक  नहीं  उठा  पाए  और  42 गेंद  में  22 रन  बनाकर  आउट  हुए।

भारत (प्लेइंग इलेवन):

शिखर धवन (सी), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन (डब्ल्यू), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अवेश खान

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन):

जेनमैन मालन, क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), टेम्बा बावुमा (सी), एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी।

video

;

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here