वीडियो: डिकॉक बने “सुपर मैन”, 7 फिट छलांग लगाकर लिया असंभव कैच, उड़ गए बल्लेबाज़ के होश 

0
88
views
Dekock catch in ipl 2022
PC: IPL/Twitter

KKR vs LSG: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के 66वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर मैच को 2 रन से जीतकर प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली दूसरी टीम बन गई है । इस हार के साथ कोलकाता की टीम आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की रेस से बहार हो गई है ।



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में बिना किसी नुकसान ने लखनऊ ने  210 रन बनाए। इस मैच में जीत के लिए कोलकाता को  211 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में कोलकाता 208 रन बना पाई और 2 रन से मैच में हार का सामना करना पड़ा ।

लखनऊ की ओर से  क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 140 रन और कप्तान केएल राहुल ने 68 रनों की नाबाद पारी खेली । डिकॉक ने इस सीजन का अपना पहला शतक जड़ा. उन्होंने 70 गेंदों में 10 चौकों और 10 छक्कों की बदौलत नाबाद 140 रन बनाए. 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद भी वह फील्डिंग के दौरान चुस्त और मुस्तैद   नजर आए.



पहले बल्लेबाज़ी और फिर लखनऊ की ओर में  मोहसिन खान (3/20) और स्टोइनिस (3/23) की शानदार धारधार गेंदबाजी की जुगलबंदी की  वजह से डीवाई पाटिल स्पोर्टस अकादमी में  खेले गए आईपीएल 2022 के 66वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 रन से रौंदा दिया है ।

PC: IPL/BCCI

लखनऊ ने 20 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 210 रन बनाए थे, जिसमें क्विंटन डी कॉक (140 नाबाद) और कप्तान केएल राहुल (68 नाबाद) की 121 गेंदों में 210 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी हुई. शानदार बल्लेबाजी के लिए डी कॉक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के नवाजे गए ।



आखिरी ओवर में जीत के लिए कोलकाता को 21 रन की जरूरत थी। जहाँ रिंकू सिंह अलग हे अंदाज़ से बल्लेबाज़ी कर रहे थे । जहाँ उन्होंने पहले 3  गेंदों में 16 रन ठोकर अपनी टीम को जीत के करीब ला दिया था और लखनऊ की टीम की धकड़ने बढ़ा दी थी ।  मार्कस स्टोइनिस ने हार नहीं मानी और आखिरी दो गेंदों में दो विकेट हासिल कर इस रोमांचक मैच में लखनऊ को 2 रन से जीत दिला दी ।

जहाँ लुइस का कैच भी बेहद शानदार और यादगार रहा , जिससे रिंकू की पारी का अंत हुआ । वहीँ एक और कैच रहा जो की पारी की जान बन गई । जब विकेट के पीछे डि कॉक ने कमाल का कैच पकड़ा ।



घटना पहले ओवर की है जब लखनऊ की ओर से तेज गेंदबाज़ मोहसिन खान ने ओवर डाली . ओवर की चौथी गेंद पर क्विटंन डिकॉक ने सुपर मैन की भांति  हवा में करीब 7 फीट डाइव लगाकर असंभव लगने वाला  कैच लपक लिया. मोहसिन ने  ऑफ स्टंप के करीब गुड लेंथ की गेंद पर  वेंकटेश अय्यर शॉट लगाने के प्रयास में अंदर की ओर आ रही गेंद पर बल्ले का अंदरूनी किनारा दे बैठे ।

डिकॉक ने देर ना लगाते हुए दायीं ओर तेज गति से जा रही गेंद पर विकट के पीछे डिकॉक ने काफी फुर्ती दिखते हुए शानदार दिवे लगाकर कैच लपक लिया. इस दौरान कमेंट्री कर रहे हरभजन सिंह ने उनकी जमकर तारीफ की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here