IPL2022: 66 मैच हुए समाप्त, ऑरेंज-पर्पल कैप की सूची में बदलाव,डि कॉक के शतक से वार्नर टॉप-3 से बाहर, देखें टॉप-10 की सूची 

0
141
views
IPL2022: 66 matches ended, change in Orange-Purple cap list, Warner out of top-3 due to de Kock's century, see top-10 list
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 का 66 वां मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया है I जहाँ इस रोमांच से भरे हुए मैच को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने  सिर्फ 2 रनों से अपने नाम किया I इस  मैच में जीत के लिए काफी प्लेयर ने योगदान दिया लेकिन सही मायनें में जीत के हीरो रहे रहे इविन लुईस जिन्होंने एक हाथ से शानदार कैच पकड़कर आतिशी  बल्लेबाजी कर रहे रिंकू सिंह को पवेलियन का रास्ता दिखाकर लखनऊ के खेमें में राहत पहुंचाई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने 20 ओवर में बिना विकेट खोए 210 रन बनाए। क्विंटन डीकॉक ने 70 गेंदों पर 140 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के जमाए। कप्तान केएल राहुल ने 51 गेंदों पर 68 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की टीम ने संघर्ष करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 208 रन ही बना पाई । रिंकू सिंह ने आखिरी ओवरों में आतिशी पारी खेलते हुए शानदार 15 गेंद पर 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर KKR को जीत के देहलीज पर खड़ा कर दिया था ।

IPL2022: 66 matches ended, change in Orange-Purple cap list, Warner out of top-3 due to de Kock's century, see top-10 list
PC: IPL/BCCI

टीम को 2 गेंद पर 3 रनों की जरूरत थी। वहीँ  स्टोइनिस की गेंद पर एविन लुईस ने रिंकू का अश्विसनीय  कैच पकड़ कर उन्हें वापसी भेजा और उसके बाद  स्टोइनिस ने यॉर्कर गेंद डालकर  उमेश यादव को बोल्ड कर लखनऊ को जीत दिला कर प्लेऑफ में एंट्री करवा दी।

कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक  50 रन बनाए। नीतीश राणा ने 42 और सैम बिलिंग्स ने 36 रन की पारी खेली। LSG की ओर से मोहसिन खान ने सर्वाधिक  तीन विकेट चटकाए ।

मैन ऑफ़ द मैच

IPL2022: 66 matches ended, change in Orange-Purple cap list, Warner out of top-3 due to de Kock's century, see top-10 list
PC: IPL/BCCI

मैन ऑफ द मैच का ख़िताब क्विंटन डि कॉक को दिया गया जहाँ उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के की मदद से 140 रन की आतिशी पारी खेली ।

66 वें मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की सूची में उलटफेर

IPL2022: 66 matches ended, change in Orange-Purple cap list, Warner out of top-3 due to de Kock's century, see top-10 list

आईपीएल के 66 वें मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप- 10 प्लेयर की सूची में बड़ा बदलाव देखने मिल रहा है । जहाँ  कोलकाता के खिलाफ 70 गेंद पर 140 रन बनाने वाले डि कॉक अब ऑरेंज कैप की रेस में वार्नर को पछाड़ते हुए तीसरे  पायदान पर आ गए हैं ।

बटलर टॉप पर 627 रन के साथ हैं . दूसरे नंबर  लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान लोकेश राहुल 537 रन के साथ हैं । चौथे स्थान पर दीपक हूडा  406 रन के साथ आ गए  हैं । पांचवें स्थान पर धवन 421 रन के साथ हैं । छठे स्थान पर शुभमन 384 रन के साथ हैं .

66 वें मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट के टॉप-10 गेंदबाज़

IPL2022: 66 matches ended, change in Orange-Purple cap list, Warner out of top-3 due to de Kock's century, see top-10 list

66 मैच के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले प्लेयर चहल हैं। जिनके नाम 24 विकेट हैं । दूसरे स्थान पर हसारंगा  23 विकेट के साथ हैं । तीसरे स्थान पर रबाडा  हैं जहाँ उन्होंने Ipl -2022 में अपनी छाप छोड़ते हुए 22 विकेट हासिल किये हैं । चौथे स्थान पर रफ़्तार के सौदागर उमरान मलिक हैं जिनके नाम 21 विकेट हैं ।

पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव

IPL2022: 66 matches ended, change in Orange-Purple cap list, Warner out of top-3 due to de Kock's century, see top-10 list

जीत के साथ ही  LSG के 14 मैचों में  18 अंक हो गए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर आ गई है। दूसरी ओर KKR ने अपने खेले गए कुल  14 मैचों से 12 पॉइंट्स अर्जित कर प्लेऑफ से अब बाहर हो चुकें  हैं । दिल्ली , राजस्थान , हैदराबाद के बीच बेहद अहम् मुकाबल होगा । ऐसा पहली बार हुआ जब कोलकाता , चेन्नई और मुंबई तीनों ही प्लेऑफ से नहर हैं । प्लेऑफ में अब तक लखनऊ और गुजरात की टीम ने क्वालीफाई किया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here