IND vs SL, दूसरा दिन: रवींद्र जडेजा ने ठोका शतक, अश्विन ने ठोका अर्द्धशतक, लंच तक भारत का स्कोर 468/7

0
93
views
IND vs SL, Day 2: Ravindra Jadeja hit a century, Ashwin hit a half-century, India's score 468/7 till lunch
PC: BCCI/Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 357/6 रन बना लिए थे। दूसरे दिन का खेल लंच तक खत्म हो चुका है। भारत ने लंच तक 468/7 रन बना लिए हैं।

पहले दिन के खेल में भारत की तरफ से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 29 रन बनाए हैं। मयंक अग्रवाल ने 33 रन बनाए हैं। हनुमा विहारी 58 और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 45 रनों का योगदान दिया है। बता दें कि कप्तान विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं। विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 8000 रन पूरे कर लिए हैं।

इसके अलावा रिषभ पंत 96 रन बनाकर आउट हुए थे। ऋषभ पंत अपने पांचवे टेस्ट शतक से मात्र 4 रन से चूक गए थे। रिषभ पंत ने अपनी इस पारी में 97 गेंदों में 96 रन बनाए थे। जिसमें 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल हैं। श्रेयस अय्यर ने 27 रन बनाए।

जडेजा ने ठोका शतक

वहीं दूसरे दिन के खेल में रविचंद्र अश्विन 61 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का 12वां अर्द्धशतक जड़ा। अश्विन का विकेट सुरंगा लकमल ने लिया। तो वहीं स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। जडेजा ने अपनी इस पारी में 166 गेंदों का सामना करके 102 रन जड़े हैं। उन्होंने अपनी इस पारी में 10 चौके जड़े हैं। जडेजा अभी 102 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। इसके अलावा जयंत यादव 2 बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम का स्कोर लंच तक 468/7 है। क्रीज पर रविंद्र जडेजा 102 और जयंत यादव 2 रन पर मौजूद हैं।

आपको बता दें कि भारतीय टीम करीब 550 तक के स्कोर तक पारी घोषित कर सकती है। भारतीय टीम कोशिश करेगी कि श्रीलंका को एक पारी से मैच को हरा दिया जाए। फिलहाल भारतीय टीम के 7 विकेट गिर चुके हैं। जडेजा और जयंत यादव खेल रहे हैं और ऐसे में रविंद्र जडेजा की कोशिश होगी कि भारतीय टीम को जल्दी से जल्दी 550 के स्कोर तक पहुंचाया जाए। जिससे कि श्रीलंकाई टीम को एक पारी से हराने के लिए पर्याप्त दिन भारतीय टीम को मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here