जडेजा के शतक लगाने के साथ सिराज ने भी बोटल से शुरू कर दिया तलवारबाजी सेलिब्रेशन, वीडियो हुआ वायरल

0
94
views
With Jadeja scoring a century, Siraj also started fencing celebrations from the bottle, the video went viral
PIc: BCCI/Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच आज दूसरे दिन के खेल में भारतीय टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया जहां रविंद्र जडेजा ने शानदार शतकीय पारी खेली । वहीं चिरपरिचित अंदाज में जडेजा ने तलवारबाजी सेलिब्रेशन किया वहीं मैदान के बाहर बॉटल से सिराज तलवारबाजी सेलिब्रेशन करते नजर आए। जडेजा ने228 गेंद में 175 रन बनाये जहाँ उन्होंने 17 चौके और 3 छक्के जड़े । भारत ने जडेजा की पारी की बदौलत 574 रन बनाये ।

वीडियो हुआ वायरल

जडेजा ने पहले अपना अर्धशतक 87 गेंद पर फिर अपना शतक 180 गेंद पर 10 चौके की मदद से पूरी की, वहीं यह शतक जडेजा का टेस्ट कैरियर में दूसरा शतक रहा। इससे पहले साल 2018 में राजकोट के मैदान पर जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा था। वहीं श्रीलंका के खिलाफ यह जडेजा का पहला शतक रहा। वहीं कल ऋषभ पंत ने 96 रन की पारी खेली थी और चार रन से शतक से चूके थे। जडेजा ने इससे पहले अश्विन के साथ शतकीय साझेदारी को अंजाम देकर भारत को मजबूती प्रदान की।

भारती टीम की पहली पारी

भारत की ओर से जडेजा सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर रहे जहां उन्होंने 175 रन बनाए। जहां यह उनका टेस्ट कैरियर का दूसरा शतक रहा। ऋषभ पंत ने 97 गेंद पर 96 रन की पारी खेली । अश्विन ने रन का योगदान दिया वहीं हनुमा विहारी ने 58 रन का योगदान दिया। 100वा टेस्ट मुकाबला खेल रहे विराट कोहली ने 45 रन की पारी में अपने 8000 रन भी पुरे किये । भारत ने अपनी फली पारी में 578/8 रन पर पारी घोषित कर दी है हालांकि जडेजा के दोहरे शतक से पहले ही कप्तान रोहित ने भारतीय पारी को घोषित करने का फैसला लिया। जडेजा मात्र 25 रन दूर अपने पहले दोहरे शतक से रह गए थे।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here