भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज मोहाली के मैदान में खेली जा रही है। पहले दिन भारतीय टीम ने 357/6 से आगे खेलना शुरू किया और भारतीय टीम ने जड़ेजा 175* रन की मदद से 574/8 रन पर पारी घोषित कर दी है।
दूसरे दिन भारतीय टीम ने 217/2 रन बनाए। भारत की तरफ से दूसरे दिन के खेल में रविचंद्रन अश्विन ने 61 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने अपने टेस्ट कैरियर का 12वां टेस्ट अर्द्धशतक जड़ा। वहीं जयंत यादव ने मात्र 2 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी 20 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि भारतीय स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने नाबाद 175* रन बनाए।
Here comes the declaration and that will also be Tea on Day 2 of the 1st Test.
Ravindra Jadeja remains unbeaten on 175.#TeamIndia 574/8d
Scorecard – https://t.co/c2vTOXSGfx #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/yBnZ2mTeku
— BCCI (@BCCI) March 5, 2022
रवींद्र जडेजा ने अपनी इस पारी में 228 गेंदों का सामना किया और 175 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 17 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े। हालांकि जडेजा के दोहरे शतक से पहले ही कप्तान रोहित ने भारतीय पारी को घोषित करने का फैसला लिया। जडेजा मात्र 25 रन दूर अपने पहले दोहरे शतक से रह गए थे।
जडेजा ने तोड़ा 36 साल पुराना कपिल देव का वर्ल्ड रिकॉर्ड
रवींद्र जडेजा ने 175* रन की पारी खेलकर 1983 के विश्व कप विजेता कपिल देव के 36 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 175 रन की पारी खेलकर रवींद्र जडेजा भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जो 7 नंबर पर या उससे नीचे बल्लेबाजी करके सर्वोच्च स्कोर बनाया हो।
175 – रवींद्र जडेजा vs श्रीलंका, 2022
163 – कपिल देव vs श्रीलंका, 1986
159* – रिषभ पंत vs ऑस्ट्रेलिया, 2019
144 – एमएस धोनी vs वेस्ट इंडीज, 2011
132* – एमएस धोनी vs साउथ अफ्रीका, 2010
इसके अलावा रवींद्र जडेजा भारत के पांचवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक पारी में 3 बार 100+ की साझेदारी निभाई है ।
वहीं भारतीय टीम दुनिया की तीसरी ऐसी टीम बन गई है, जिसने 5 विकेट गिरने के बाद 100+ की 3 बार साझेदारी की।
श्रीलंका की गेंदबाजी
श्रीलंका की तरफ से सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो और एम्बुल्डेनिया ने 2-2 विकेट चटकाए। जबकि लाहिरू कुमारा और धनंजय डी सिल्वा को 1-1 विकेट मिला। अब श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी के लिए मैदान में उतर चुकी है।







