Moien Ali Runout IPL 2022: प्रभुदेसाई की सुपरमैन थ्रो, दिनेश कार्तिक की चालाकी से चरों खाना चीत हुए मोइन अली, वीडियो हुआ वायरल 

0
193
views
Moien Ali Runout IPL 2022: Prabhudesai's Superman Throw, Dinesh Karthik's cleverness kills Moeen Ali, video goes viral

IPL 2022 के 22वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध  टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने  का फैसला लिया है।  चेन्नई की बल्लेबाजी की बात की जाए तो शुरुआत बेहद खराब रही। चौथे ही ओवर में टीम का पहला विकेट  ऋतुराज गायकवाड के रूप में गिर गया। एक बार फिर से ऋतुराज विफल रहे। पावर प्ले के पहले 6 ओवरों में चेन्नई की टीम सिर्फ 35 रन ही बना सकी।

रितुराज 6 गेंदों में 17 रन बनाकर जोश हेजलवुड के शिकार बने जहां हेजलवुड ने  LBW आउट कर बड़ा झटका दिया। वहीं मैच में बड़ा मोड़ तब आया जब मोइन अली को प्रभुदेसाई ने शानदार फील्डिंग द्वारा आउट किया। जहां कार्तिक ने चंद सेकेंड में विकटों को उखाड़ दिया। जिसके बाद चेन्नई की स्तिथि नाजुक हो गई। सोशल मीडिया पर जहां इसकी खूब चर्चा हो रही है। वहीँ बाद में रोबिन और शिवम् ने पारी को संभाला । जहाँ दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली ।

कैसे हुए मोइन अली आउट

चेन्नई के 6.4 ओवर में जब मैक्सवेल गेंदबाजी कर रहे थे तब मोइन अली ने बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ शॉट खेला। इतने देर में नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े रोबिन उत्थापा दौड़ पड़े। इतने ही समय में बैकवर्ड प्वाइंट में प्रभिदेसाई ने शानदार डाइव लगाकर गेंद को विकेटकीपर कार्तिक की ओर फेका जब तक मोइन अली क्रीच पर पहुंच पाते तब तक कार्तिक ने स्टंप को उड़ा दिया था।

जहां यह विकेट चेन्नई सुपर किंग्स की मुख्य विकटों में से थी। जहां पिछली पारी में भी मोइन अली का प्रदर्शन बेहद ख़ास रहा था। वहीं उनका विकेट गिरने से चेन्नई की टीम को कुछ रनों ka नुकसान जरूर उठाना पड़ेगा। पहले ही लगातार चार मैच हारने का दवाब चेन्नई पर है। वहीं लगातार टॉस हारना और ये रन आउट चेन्नई की दशा और दिशा दोनों ही ठीक नहीं चल रहे। चार बार की चैंपियन रही टीम की कम बैक की कामना सभी कर रह हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI


RCB:
 फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, वानिन्दु हसरंगा, सुयाष प्रभुदेसाई, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

CSK: रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महीश थीक्षाणा, मुकेश चौधरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here