CSK vs PBKS: चेन्नई के हार की हैट्रिक के बाद जानिए जडेजा ने मायुस होकर बताई हार की वजह

0
195
views
CSK vs PBKS: After Chennai's hat-trick, know the reason behind Jadeja's disappointment
PC: Twitter

आईपीएल 2022 का 11वां मुकाबला चेन्नई और पंजाब के बीच मुंबई मैं खेला गया ।जहां पंजाब ने चेन्नई को 54 रनों से मात दे दिया है ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग महज 126 रनों पर ढेर हो गई ।

आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका था जब कि टूर्नामेंट के पहले  तीन मैच में लगातार चेन्नई की हार हुई हो। वही पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन  के दौरान रविंद्र जडेजा जिन्होंने इस मैच में 0 रन बनाया था वह बेहद नाखुश एवं मायूस  नजर आए।  पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हार की वजह बताई ।

रविंद्र जडेजा में बताइ हार की वजह

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान रविंद्र जडेजा ने कहा कि पावरप्ले के दौरान उनके चार विकेट गिर चुके थे ,जिसमें ऋतुराज गायकवाड रोबिन उथप्पा मोईन अली रविंद्र जडेजा खुद थे। वहीं पावरप्ले में जहां रन गति को तेजी प्रदान करने की दरकार थी वहीं टीम के सभी इनफॉर्म प्लेयर्स का पावर प्ले में आउट होना हार की बड़ी वजह बना।

सलामी बल्लेबाज ऋतुराज के बारे में पूछे जाने पर कहा की ” रितुराज अच्छे बल्लेबाज हैं, जहां उन्हें बस कॉन्फिडेंस और बैक करने की ज़रूरत है, उन्होंने चेन्नई के लिए अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है लिहाजा वे अच्छा करेगें यह उम्मीद है। ” उन्होंने यह भी कहा की चेन्नई जल्द बाउंस बैक करेगी और ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी।

जडेजा की बल्लेबाज़ी नहीं दिख रही सकारात्मक

हालांकि जडेजा अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन इस मौके पर जडेजा से लंबी पारी आ नहीं रही है लिहाजा कप्तानी का दवाब और अच्छा करने की प्रबल इक्षा की वजह से जिस माइंड सेट से जाना चाहिए वैसे जा नहीं रहे। लेकिन फैंस को उम्मीद है की जल्द ही अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

IPL में  11 वें में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 54 रन से रौंद दिया है । छोटे बाउंड्री वाले इस मैदान पर 181 रन के स्कोर का पीछा  करने उतरी चेन्नई की टीम महज  126 रन पर 12 गेंद शेष रहते सिमट गई । चेन्नई की ओर से  शिवम दुबे ने सर्वाधिक 57 रन बनाए।

धोनी ने 28 गेंदों पर 23 रन बनाए। पंजाब की गेंदबाज़ी सधी हुई जहाँ राहुल चाहर ने 3 विकेट हासिल किया । लियाम लिविंगस्टोन और वैभव अरोड़ ने  2-2 विकेट सफलता अर्जित की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here