CSKvsPBKS: 11.50 करोड़ी लिविंगस्टोन ने उड़ाए CSK के होश, 60 रन की आतिशी पारी से टुटा ये 3 रिकॉर्ड

0
122
views
CSKvsPBKS: 11.50 crores Livingstone blew CSK's senses, these 3 records were broken by 60 runs
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 से 11वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग और पंजाब के बीच मुंबई के मैदान पर खेला गया । जहाँ  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए।  जीत के लिए चेन्नई सुपर किंग को 181 रनों का लक्ष्य दिया गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने इस मैच को 54 रनों से हार गई है । जहाँ यह चेन्नई की इस सीजन की लगातार 3 हार है । जीत के नायक रहे लिविंगस्टोन जहाँ उन्होंने बल्लेबाज़ी , गेंदबाज़ी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया ।

11.5 करोड़ी लिविंगस्टोन ने खेली तूफानी पारी

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 के एक्शन में लिविंगस्टोन  पर जमकर पैसे खर्च किए , जहाँ  11:30 करोड़ रुपए में लिविंगस्टोन को बतौर फिनिशर एयर आल राउंडर की भूमिका के लिए टीम में चुना, लिहाजा लिविंगस्टोन उस पर खरे उतरते हुए 5 चौके और पांच ताबड़तोड़ छक्के जड़कर चेन्नई सुपर किंग के खिलाफ शानदार बटोरे उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया। 108 मीटर का छक्का लगाकर एस आई पी एल 2022 में सबसे लंबी दूरी का छक्का लगाने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसke साथ ही लिविंगस्टोन ने गेंबाज़ी करते हुए 2 विकेट भी चटकाए ।

2 रिकॉर्ड किया लिविंगस्टोन अपने नाम

आईपीएल 2022 का 108 मीटर का सबसे लंबा छक्का लिविंगस्टोन के नाम हो चुका है।

2022 के आईपीएल में सबसे तेज 50 रन

23 बॉल  – एविन लुईस बनाम सीएसके
27 बॉल  – एल लिविंगस्टोन बनाम सीएसके*
27 बॉल  – संजू सैमसन बनाम SRH
27 बॉल  – रॉबिन उथप्पा बनाम लखनऊ

आईपीएल मैच में 60 रन + 2 विकेट बनाम सीएसके

शेन वॉटसन (2010)
कीरोन पोलार्ड (2021)
एल लिविंगस्टोन (2022)*

पंजाब ne किए गए दो बदलाव

गौरतलब है कि पंजाब की टीम में वैभव को हर प्रीत बरार की जगह पहले कराए गए हैं वही जितेश को राज बाबा की जगह पर ले कर आ गया।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में हुए बदलाव

चेन्नई सुपर किंग की टीम में क्रिस जॉर्डन को तुषार की जगह पर ले कर आया गया है।

चेन्नई की प्लेइंग XI

रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (c), एमएस धोनी (wk), शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रिटोरियस, मुकेश चौधरी ।

पंजाब की प्लेइंग XI

मयंक अग्रवाल (c), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा (wk), ओडियन स्मिथ, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here