आईपीएल 2022 का 22 वां मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और बैंगलोर के बीच में खेला गया। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। चेन्नई की ओर se शिवम दुबे ने गेंदबाजों की गेंद की धज्जियां उड़ाई। आलम यह रहा की एक समय शेर बने बंगलौर के गेंदबाज बिल्ली बने नजर आए। क्योंकि जब शेर दहाड़ता है तो जंगल में सन्नाटा छा जाता है। शिवम के बल्ले से भी खूब गर्जन निकली और शिवम ने 46 गेंद पर 5 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 95 रन बनाए। इनिंग ब्रेक पर जानिए क्या कहा।
इनिंग ब्रेक पर जानिए शिवम में अपनी पारी के बारे में क्या कहा

शिवम दुबे से पूछा गया की आखिरी गेंद पर धोनी ने आकर आपके क्या कहा जब आप 94 रन कर थे और 6 रन अपने शतक से दूर थे।
” शिवम ने कहा की आखिरी गेंद पर धोनी ने कहा की “शांत भाव से शॉट खेलो” । गेंद बल्ले पर ठीक तौर से नहीं लगी हालांकि की पूरी कोशिश की थी की गेंद सीमा रेखा के बाहर जाए। शिवम दुबे ने कहा की मैने सीधा खेला और अनुशासन के साथ बल्लेबाजी की और शॉट को स्ट्रेट लाइन में खेला।
किस बात की है शिवम दुबे को डर
गौरतलब है की शिवम ने कहा की हमारे पास रन हैं लेकिन एक साइड की बाउंड्री छोटी है हमें उसके आधार पर गेंदबाजी करनी होगी। फील्ड के अनुसार अनुशासन के साथ गेंदबाजी करने की दरकार होगी।
चेन्नई की बल्लेबाज़ी
रॉबिन उथप्पा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 50 गेंदों में 88 रन बनाकर हसरंगा का शिकार बने । 36 रन पर एक समय चेन्नई ने अपने 2 विकेट गवा दिया था वहीँ रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने CSK की पारी को सँभालते हुए चौथे विकेट के लिए 165 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी निभाई। मोईन ने 8 गेंदों पर 3 रन बनाए। ऋतुराज का बल्ला खामोश रहा जहाँ उन्होंने 16 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। बेंगलुरु की ओर से वानिन्दु हसरंगा ने 2 विकेट चटकाए ।







