श्रीलंका और पाकिस्तान (Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test) के बीच खेले जा रहे गाले स्टेडिम के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज शकील ने इतिहास रचते हुए दोहरा शतक ठोक पाकिस्तान को मुसीबत से उबार कर ड्राइविंग सीट पर बिठा दिया। आलम यह रहा की शकील 361 गेंद में 208 रन की पारी खेल नाबाद रहे जहां श्रीलंका के 312 रन के जवाब में पाकिस्तान ने 461 रन बनाए। एक समय 101 रन पर पाकिस्तान अपने 5 प्लेयर को खो चुकी थी लेकिन आगा सलमान के 83 और शकील के 208 रन की जबरदस्त पारी की बदौलत पाकिस्तान की टीम ने पलटवार करते हुए मैच को आपने हक में कर लिया।
शकील के रचा इतिहास
शकील पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के सरजमीं पर दोहरा शतक ठोकने वाले पहले पक्सीतानी प्लेयर बन चुके हैं। जहां इससे पहले कोई भी पाकिस्तानी प्लेयर श्रीलंका के जमीन पर यह कारनामा नहीं कर पाया था। अपनी पारी में शकील ने 19 चौके ठोके ।
शकील की टेस्ट डेब्यू के बाद पारी पर एक नजर

शीकल ने अपने छोटे से टेस्ट करियर में जबरदस्त प्रभावित किया है, जहाँ वह 11 टेस्ट मैच के बाद 788 रन बना चुके हैं । जहाँ अब तक वे एक शतक और एक दोहरा शतक थोक चुके हैं और अपनी जगह पाकिस्तानी प्लेइंग xi में पक्की करते जा रहे हैं । 37(94), 76(159), 63(106), 94(213), 23(58), 53(133), 22(34), 55*(108), 125*(341), 32(146) & 208*(361)
चौके के साथ किया दोहरा शतक पूरा
118 वे ओवर की धनञ्जय के आखिरी गेंद पर शकील (Saud Shakeel)ने ऑफ साइड की दिशा में चौका ठोकर अपना दोहरा शतक पूरा किया । जिसके बाद पूरी पाकिस्तान की टीम ने तालियों के साथ इस नए प्रतिभा को खूब सरहाया । जहाँ उनकी बल्लेबाज़ी की दमपर पाकिस्तान ने लिड लेने में कामयाबी हासिल की । जहाँ अपनी पारी में शकील ने कुल 19 चौके लगाया और अंत तक एक छोर पर टिके रहे वहीँ उनकी शतक में नसीम शाह और अबरार ने भी एक छोर को संभाले रखा और उन्हें दोहरे शतक तक पहुंचने में प्रयाप्त समय प्रदान की ।
वीडियो
Moment When Saud Shakeel Scored his Maiden Double Test Century.
An innings of highest highest quality , a knock for the ages, take a bow SAUD SHAKEEL 🙌!#SLvPAK #PAKvsSL #Saudshakeel
pic.twitter.com/fOuR5Y0mXJ— King Babar Azam Army (@kingbabararmy) July 18, 2023







