CSK vs RCB: शिवम-उथप्पा का तूफान, CSK की 23 रन से जीत, ऑरेंज कैप की सूची में शिवम ने मचाया धमाल, देखें टॉप 10 की सूची

0
217
views
CSK vs RCB: Shivam-Uthappa storm, CSK's 23-run win, Shivam rocked the Orange Cap list, see top 10 list
PC: IPL/Twitter

आईपी एल 2022 का 22 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट पर 216 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 193/9 रन बना पाई और चेन्नई ने ये मैच 23 रनों से अपने नाम किया ।

जहाँ रॉबिन उथप्पा ने 50 गेंदों पर चार चौके और 9 छक्के की मदद से 88 रन बनाए। शिवम दुबे ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्के और 5 चौके की मदद से 95 रनों की नाबाद पारी खेली। मोईन अली ने 3 रन का योगदान दिया।बेंगलुरु की गेंदबाजी की बात की जाए तोवानिन्दु हसरंगा ने 3 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट चटकाए। हेजलवुड को एक सफलता हाथ लगी।

मैन ऑफ द मैच

शिवम् दुबे को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने शानदार नाबाद 95 रनों की पारी खेली ।

रोबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने जमाया रंग

रोबिन उथप्पा ने 33 गेंदों पर अपना करियर का 27 वां आईपीएल का अर्धशतक जड़ा। वहीं चेन्नई ने अपने 2 विकेट महज 36 रनों पर खो दिया था और संकट में दिख रही चेन्नई की टीम को  वही रोबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने संकटमोचक बनकर उबारा। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड 165 रनों की साझेदारी हुई।

बेंगलुरु के सभी गेंदबाजों की हुई धुनाई

गौरतलब है कि तेज गेंदबाज आकाशदीप में 4 ओवर  में 58 रन दिए।  रोबिन उथप्पा ने गैलन मैक्सवेल को भी आड़े हाथों लेते हुए पारी के 13 वें ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैक्सवेल के एक ओवर में 3 छक्के लगाकर 18 रन जोड़े। दोनों तरफ से शॉट पे शॉट लगे। चेन्नई सुपर किंग की ओर से आखिरी के 5 ओवर में 84 रन बनाए गए। जहां अगर पारी की बात की जाए तो कुल 17 छक्के जड़े गए।

बैंगलोर के बल्लेबाज़ हुए विफल

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम पर लक्ष्य और रन रेट का बड़ा दवाब साफ़ देखा गया ।, जहाँ बैंगलोर की ओर से मैक्सवेल ने 24 रन टीम के लिए जोड़े । विराट इस मैच में 1 रन बनाकर आउट हुए। RCB की ओर से शाहबाज अहमद ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। सुयाष प्रभुदेसाई ने 18 गेंदों में 34 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी ।

चेन्नई के गेंदबाज़ी

महीश थीक्षाणा को 4 सफलता मिली । रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट चटकाए ।ग्लेन मैक्सवेल (26), वानिंदु हसरंगा (7) और आकाश दीप (0) को जडेजा ने  चलता किया ।

22 मैच के बाद ऑरेंज कैप का हाल : टॉप 10 बल्लेबाज़

Player Mat Runs HS Ave SR 100 50
बटलर 4 218 100 72.66 141.55 1 1
शिवम् दुबे 5* 207 95* 51.75 176.92 0 2
रोबिन उथप्पा 5* 194 88 38.80 163.02 0 2
क्विंटन डि कॉक 5 188 80 37.60 132.39 0 2
शुभमन गिल 4 187 96 46.75 159.82 0 2
ईशान किशन 4 175 81* 58.33 125.00 0 2
हेट मायेर 4 168 59* 84.00 178.72 0 1
लिविंगस्टोन 4 162 64 40.50 190.58 0 2
पृथ्वी शॉ 4 160 61 40.00 170.21 0 2
दीपक हूडा 5 155 55 31.00 130.25 0 2

 

96 रनों की पारी खेलकर शिवम् दुबे ऑरेंज कैप के टॉप -10 की लिस्ट में अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं । शिवम् दुबे ने अपने खेले गए कुल 5 मैच में 51.75 के औसत से 207 रन बनाये हैं । पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर हैं जिन्होंने 4 मैच में 218 रन बनाये हैं ।

पॉइंट्स टेबल

CSK vs RCB: Shivam-Uthappa storm, CSK's 23-run win, Shivam rocked the Orange Cap list, see top 10 list

इस जीत के साथ चेन्नई ने आईपीएल 2022 में अपना खता खोल लिया है । जहाँ 2 अंक के साथ चेन्नई मुंबई के ऊपर पॉइंट्स टेबल में आ चुकी है । इस हार के बाद बैंगलोर 5 वेब पायदान पर 6 अंक के साथ है ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here