CSK vs RCB: 200वें मैच में CSK ने RCB को दी 23 रनों से रौंदा, शिवम चमके, ये 4 प्लेयर हुए मालामाल, अंकतालिका में हुआ RR को फायदा

0
108
views
CSK vs RCB: In the 200th match, CSK defeated RCB by 23 runs, Shivam shone, these 4 players became rich, KKR benefited in the points table
PC: IPL/Twitter

IPL 2022 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स  (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 217  रन का लक्ष्य दिया । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई के सलामी बल्लेबाज़ उथप्पा ने (88) और शिवम दुबे के नाबाद (95) रन के बदौलत चेन्नई  की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 216 रन का स्कोर खड़ा कर पाई । लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलोरे की टीम ने 9  विकेट पर 193 रन ही बना पाई ।

टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। चेन्नई की टीम ने चौथे ही ओवर में अपना पहला विकेट खोया इसके उपरांत चेन्नई ने पावर प्ले में 35 रन ही बनाई ।

36 पर पहले दो विकेट गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने बैंगलोर के गेंदबाज़ों पर जमकर बरसे । चौथे विकेट के लिए इन दोनों प्लेयर्स ने 165 रन जोड़ लिए।  उथप्पा 50 गेंदों में 88 रन बनाकर हसरंगा की गेंद पर आउट हुए। चेन्नई ने अपने आखिरी के 5 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए।

बैंगलोर की साहसी पारी

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी बैंगलोर ने अपने 4 विकेट 50 रन के स्कोर पर खो दिया था ।  सुयाष प्रभुदेसाई और शाहबाज अहमद के बीच साझेदारी पनपी जहाँ दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 60 रन जोड़ दिए । शाहबाज़ ने 27 गेंद पर 41 रन और कार्तिक ने 14 गेंद पर 34 रन की पारी खेल संघर्ष दिखाया । प्रभुदेसाई ने भी 18 गेंद में 34 रन बनाये । चेन्नई की ओर से थीक्षाणा ने 4 ओवर 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए । जडेजा ने 39 रन 4 ओवर में देकर 3 विकेट हासिल किया ।

मैन ऑफ द मैच 

शिवम दुबे को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया कहाँ उन्होंने 95 नाबाद  रनों की शानदार पारी खेली। .

पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच

कार्तिक को पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच का खिताब से नवाजा गया ।जहां ने 283.3 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 34 रन बनाये। जिसके लिए उन्हें एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।

dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच

शिवम दुबे  को dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया , जिसके लिए उसने एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।

अनअकैडमी लेट्स क्रैक 6 अवार्ड

उथप्पा को अनअकैडमी लेट्स क्रैक सिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया, उन्होंने 9 छक्के जड़े ।जहां उन्होंने एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।

क्रीड पावर प्ले ऑफ द मैच

महीश थीक्षाणा को  क्रीड पावर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। पावर प्ले में शानदार खेला ।

अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच

अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच का खिताब शिवम दुबे  को दिया गया ।

स्विगी इंस्टा मार्ट फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैच

स्विग्गी इंस्टा मार्ट फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैच का अवार्ड  सिराज  को दिया गया, जिसके लिए उन्हें 1 लाख की इनामी राशि दी गई ।

रुपए ऑन द गो 4 ऑफ द मैच

रुपए ऑन द गो फॉर ऑफ द मैच अवार्ड  शिवम दुबे को दिया गया।

पॉइंट्स टेबल

हार के बाद बैंगलोर की टीम पॉइंट्स टेबल में 5 वीं स्थान में है , वहीँ अगर आज का मैच बैंगलोर जीत लेती तो वह पॉइंट्स टेबल के टॉप पर होती । इस  जीत के बाद चेन्नई की टीम 9 वें स्थान पर आ गई हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here