विडियो: विराट कोहली ने 3 मीटर आगे आकर ठोका इफ्तिखार की गेंद पर तूफानी छक्का, मुंह गया लटक, पिकअप शॉट का जादू

0
825
views
Virat Kohli came 3 meters ahead and hit a stormy six on Iftikhar's ball.
PC: TWITTER

जब  मैच बड़ा होता है तो विराट कोहली खड़ा होता है। इस मुकहवारे को फिर से जीवित विराट कोहली ने प्रेमदासा स्टेडियम में कर दिया है। जहां इस मैदान में कोहली के बल्ले की दास बनी प्रेमदासा में लगातार 4 पारियों में विराट कोहली ने शतक ठोका, वहीं इसके साथ ही 122 रन बनाकर वंडे में 47 वां और वंडे में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले प्लेयर भी बने। जहां एशिया कप में तीसरे विकेट के लिए विराट ने लोकेश राहुल के साथ 233 रन की साझेदारी कर तबाही मचा दी।

जहां पाकिस्तान के तेज गेंदबाज दुबके नजर आए , मानों किसी भूत को देख लिया हो। जब चाहा जहां चाहा वहां विराट ने पड़ोसियों की ठुकाई की। कोलंबो में बारिश तो रुकी लेकिन रन की बारिश जारी रही। इसकी क्रम में इफ्तिखार को विराट कोहली ने निशाने पर लिया और तीन मीटर पिच पर आकर पिक अप शॉट पर छक्का ठोकर दिल जीत लिया। जिसके बाद इफ्तिखार बेहद नाराज दिखाई दिए।

रोहित और गिल के बाद लोकेश राहुल और कोहली का राज

Virat Kohli came 3 meters ahead and hit a stormy six on Iftikhar's ball.
PC: TWITTER

भारत पाकिस्तान के बीच सुपर फोर के तीसरे मुकाबले में टॉस हारकर पहले भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की जन्म निश्चित 50 ओवर में भारतीय टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाया जहां जीत के लिए पाकिस्तान की टीम को 357 रनों की दरकार है जहां भारत के सलामी बल्लेबाज एवं कप्तान रोहित शर्मा ने 56 रन और गिल ने 58 रन बनाए। वहीं पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 121 रन की अहम साझेदारी हुई। रोहित और गिल के आउट होने के बाद आए लोकेश राहुल और विराट ने तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 233 रनों की साझेदारी का दी और टीम का स्कोर 356 रन पर पहुंचाया।

विराट कोहली ने इफ्तिखार की गेंद पर ठोका छक्का

पारी की 43 वें ओवर में विराट कोहली ने रन गति को तेज करने के लिए इफ्तिखार को टारगेट किया । जहां 43 वें ओवर की पहली गेंद पर पिच से तीन मीटर बाहर निकलकर विराट कोहली ने लेग साइड की दिशा में जबरदस्त पिक अप शॉट खेला, जहा। गेंद बल्ले से लगने के साथ हवाई रूट लेते हुई सीधा बाउंड्री ke बाहर गिरी, जिसे देखकर इफ्तिखार खुद से काफी नाखुश नजर आए।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here