रोहित शर्मा क्रिकेट जगत के वो हिट मैन हैं जिनके हत्थे चढ़ने के बाद गेंदबाज के गेंदबाजी का जायका बदल जाता है। जहां रोहित शर्मा किसी भी गेंदबाज के गेंदबाजी पर वो करारा प्रहार करता है की गेंदबाज की दर्द की आवाज तो नहीं निकलती लेकिन चेहरे पर b बेबसी उनकी कहानी बयान करने के लिए काफी होती है। ऐसा ही कुछ हुए भारत और पाकिस्तान के सुपर 4 के महामुकाबले में जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 49 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 56 रन बनाए तो दूसरे ओर गिल ने 58 रन की बेमिसाल पारी खेली।
जहां रोहित शर्मा ने शादाब खान को आड़े हाथों लिया और जो बल्ले पर तेल लगाकर उनकी गेंद की मालिश की गेंद की दिशा और दशा दोनों बिगड़ दी। रोहित ने शादाब के 8 गेंद में 28 रन ठोके जिसमें 3 छक्का शामिल रहा।
मैच का हाल
बारिश से बाधित मैच आज रिजर्व डे में खेला जाएगा जहां लोकेश राहुल 17 और विराट 8 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं वहीं टीम का स्कोर 147/2 है।
छक्के के साथ किया अर्धशतक पूरा

छक्के के साथ रोहित शर्मा ने वंडे क्रिकेट में अपना 50 वां अर्धशतक पूरा किया। जहां उन्होंने खेले गए कुल 49 गेंद में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 114 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और गिल के साथ पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़ दिए। वहीं गिल ने रोहित शर्मा का भरपूर साथ दिया और शाहीन पर करारा प्रहार कर रोहित से दवाब हटा दिया।
रोहित शर्मा ने शादाब को लिए आड़े हाथों
रोहित शर्मा ने शादाब की गेंद पर तूफानी बल्लेबाजी की जहां 13 वें और 15 वें ओवर में कुल 31 रन शादाब के ओवर में लूटे गए। जहां रोहित शर्मा ने 13 वें ओवर में दो लगातार गेंद पर छक्का और फिर चौका ठोकर पाकिस्तान टीम की चिंता बढ़ा दी। वहीं श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में रोहित शर्मा ने गांगुली के 17 छक्के का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 18 छक्के लगा लिए हैं। जहां हिट मैन की कहर का कोप इस बार शादाब के ऊपर निकला। दोस्ती ग्राउंड के बाहर की नीति अपनाते हुए रोहित ने अच्छा संदेश दिया।
13 वें ओवर में मचाया धमाल
रोहित शर्मा ने शादाब के 13 वें ओवर की चौथी गेंद पर मिड ऑन पर छक्का ठोका वहीं 13 वें ओवर की पांचवी गेंद पर फिर से मिड ऑन की दिशा में एक्शन रिप्ले करते हुए छक्का उड़ा दिया , आखिरी गेंद पर शादाब चालाकी दिखा रहे थे इसपर भी रोहित ने लेट कट कर चौका बटोरा।
वीडियो
6️⃣, 6️⃣, 4️⃣#TeamIndia openers on the charge! 💥@ImRo45 & @ShubmanGill are in exceptional touch, bringing up a terrific 💯 stand!
Tune-in to #AsiaCupOnStar, LIVE NOW on Star Sports Network#INDvPAK #Cricket pic.twitter.com/wV7xJQVZQF
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 10, 2023







