इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (England vs New Zealand, 2nd ODI) के बीच खेले जा रहे हैं द्विपक्षीय श्रृंखला के दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए इंग्लैंड को आमंत्रित किया। जहां इंग्लैंड की टीम ने अपने पांच टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज को महेश 55 रनों पर खो दिया था, वही उसके बाद बल्लेबाजी करने आए लिविंग स्टोन ने तूफानी पारी खेलते हुए 78 गेंद का सामना करते हुए 9 चौकी और एक छक्के की मदद से 95 रन बनाए ।
वहीं सैम करन ने उनका बखूबी साथ दिया और उन्होंने 35 गेंद पर 42 रनों की पारी खेल कर एक समय 100 रन के अंदर सिमट जाने वाली इंग्लैंड की टीम को सम्मानजनक 226 रन के स्कोर तक पहुंचाया ।वही जीत के लिए न्यूजीलैंड की टीम को 227 रनों की दरकार है। वहीं पहला मैच 8 विकेट से जीतकर न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1/0 की बढ़त हासिल कर ली है।
ट्रेंट बोल्ट ने मचाया धमाल
न्यू जीलैंड टीम में वापसी कर रहे बोल्ट ने धारदार गेंदबाजी की जहां बोल्ट ने 7 ओवर में 37 रन देखकर तीन सफलता अर्जित की, उन्होंने इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा दी। एक समय 55 रन पर पांच विकेट को देने के बाद इंग्लैंड की टीम संकट में नजर आ रही थी वहीं लिविंगस्टोन और सैम करन के तूफानी पारी के बदौलत इंग्लैंड की टीम 226 रन का आंकड़ा छु पानी में कामयाब रहे।
लिविंगस्टन और करन बने संकटमोचक

एक समय 55 रन पर अपने 5 विकेट खो चुकी इंग्लैंड की टीम की स्तिथि खराब नजर आ रही थी लेकिन इसके बाद जो लिविंगस्टोन ने किया वह काबिले तारीफ था। जहां लिविंगस्टोन ने अपना वास्तविक गेम खेला और 9 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 95 रन की पारी खेली। वहीं सैम करन ने भी 35 गेंद में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। जहां पहले वंडे मैच में भी लिविंग स्टोन ने 40 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली थी।
वीडियो
From 55-5 to 226-7 👏
Livingstone 🤝 Curran
Catch up on our innings here 👇
— England Cricket (@englandcricket) September 10, 2023







