वीडियो: विराट कोहली ने नसीम शाह की गेंद पर ठोका मॉन्स्टर छक्का, मेलबर्न की दिलाई याद, रउफ की तरह सदमे में नसीम शाह

0
3638
views
Virat Kohli hits a monster six off Naseem Shah, reminds him of Melbourne, Naseem Shah is shocked like Rauf
PC: TWITTER

अपने गेंदबाजी का गुणगान करने वाले पाकिस्तान की टीम को भारत के महानतम बल्लेबाज विराट कोहली ने आईना दिखाया । जहां पहले रोहित शर्मा और गिल ने शाहीन अफरीदी और शादाब की गेंदबाजी अकड़ को ठंडा किया तो दूसरी तरफ लोकेश राहुल और विराट कोहली ने नसीम शाह और इफ्तिखार को जबरदस्त सबक अपने बल्ले से सिखाया। जहां एक बार फिर विराट कोहली ने अपना क्लास दिखाया और विश्व कप में रऊफ के 18.3 ओवर में जैसा स्ट्रेट छक्का लगाया था वैसा ही कार्बन कॉपी उन्होंने एशिया कप 2023 में नसीम शाह के ओवर में किया। जिसे देखर नसीम शाह को ये तो पता चल गया की आखिर कोहली को रन मशीन क्यों बोला जाता है।

वहीं आपको बता दें की भारत ने जीत के लिए पाकिस्तान के सामने 357 रनों का लक्ष्य लिया है। जहां भारत की ओर से लोकेश राहुल 111 रन और विराट ने 122 तथा गिल ने 58 और रोहित ने 56 रन की पारी खेली। जहा पाकिस्तान ने अपने 2 विकेट 44 रन पर गिर चुके हैं। जहां बाबर आजम को 10 रन पर हार्दिक ने बोल्ड किया वहीं बुमराह ने इमाम को 9 रन पर गिल के हाथों कैच आउट करवाया।

कोहली की विराट पारी

विराट कोहली ने 122 रनों की नाबाद पारी खेली। जहां यह उनका वंडे में 47 वा शतक ठोका वहीं यह उनका कुल 77 वा शतक रहा। इसके साथ ही विराट कोहली और लोकेश राहुल के बीच रिकॉर्ड 233 रन की साझेदारी निभाई। वहीं विराट कोहली सबसे तेज 13000 रन बनने वाले प्लेयर बने।

विराट ने उड़ाया नसीम शाह के होश

Virat Kohli hits a monster six off Naseem Shah, reminds him of Melbourne, Naseem Shah is shocked like Rauf
PC: TWITTER

विराट ने 47 वें ओवर की तीसरी गेंद पर सीधे बल्ले से नसीम शाह की लेंथ डिलीवरी गेंद पर करारा प्रहार किया और गेंद को जबरदस्त कनेक्ट किया जहां गेंद बल्ले से लगने के साथ ही सीधी छक्के के लिए निकली। जहां यह शॉट वर्ल्ड कप में रऊफ के खिलाफ ठोके गए आइकॉनिक शॉट की तरह ही रही। लेकिन इस बार नसीम शाह के होश विराट कोहली ने उड़ाए वहीं डगआउट से रऊफ ने यह शॉट देखा ।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here