पाकिस्तान और भारत के बीच सुपर 4 के तीसरे बेहद है मुकाबले में बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र आरक्षण करने का फैसला किया जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए जहां जीत के लिए पाकिस्तान की टीम को 357 रनों की दरकार है।
भारत की ओर से जहां रोहित शर्मा ने 56 रन तो दूसरी ओर शुभमन गिल ने 58 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली ने 122 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया जहां उन्होंने सबसे तेज 13000 वंडे रन बनाने के रिकॉर्ड बनाया, वहीं यह 77 वा इंटरनेशनल शतक विराट का रहा। वहीं आपको बात दें की खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने अपने दो विकेट 44 रन पर खो दिए हैं। जहां बाबर आजम को हार्दिक ने क्लीन बोल्ड कर सनसनी मचा कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। जहां उनके स्विंग का कोई भी जवाब बाबर आजम को नहीं मिला।
लोकेश राहुल और विराट कोहली की 223 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी
भारत की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना है विराट कोहली ने 94 गेंद का सामना करते हुए 9 चौके और तीन छक्के की मदद से 122 रनों की नाबाद पारी खेली । दूसरे छोर पर लोकेश राहुल ने 106 गेंद का सामना करते हुए 12 चौके और दो छक्के में 111 रन बनाएं , जहां दोनों के बीच एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी पनपी। जहां दोनों ने मिलकर 223 रन की साझेदारी निभाई।
पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाई
जीत के लिए 357 रन का पीछा करने उतरे पाकिस्तान की टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमान और इमाम उल हक के बीच 17 रन की साझेदारी निभाई । जहां इमाम उल हक को 9 रन के स्कोर पर बुमराह ने गिल के हाथों कैच आउट करवाया, वही इमाम ने 9 रन बनाए। वहीं बाबर आजम 10 रन बनाकर हार्दिक का शिकार बने । तीसरे आउट होने वाले प्लेयर बन रिजवान , जिन्हें 2 रन के स्कोर पर शार्दुल ने आउट किया।
हार्दिक की इन स्विंग कर गई काम

हार्दिक पांड्या ने बाबर आजम को 11 वें ओवर की चौथी गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। जहां हार्दिक की लेंथ डिलीवरी पिच पर पड़ने के साथ अपना कांटा बदली और गेंद पर जब तक बाबर आजम अपना बल्ला लगा पाते इससे पहले गेंद विकेट को लेकर उड़ गई। जिसके बाद बाबर आजम बार बार विकेट को देखते नजर आए।
वीडियो
Massive moment in the game! 🤯@hardikpandya7 swung them big, eventually knocking @babarazam258‘s stumps over!
HUGE wicket in the context of the game! #TeamIndia on 🔝Tune-in to #AsiaCupOnStar, LIVE NOW on Star Sports Network#INDvPAK #Cricket pic.twitter.com/2w59Vv1mSi
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 11, 2023







