वीडियो: लोकेश राहुल को 99 रन पर डाली नसीम शाह ने तूफानी यॉर्कर, राहुल ने दिखाई चालाकी, ऐसे किया शतक पूरा

0
480
views
Naseem Shah bowled a stormy yorker to Lokesh Rahul for 99 runs, Rahul showed cleverness, this is how he completed his century.
PC: TWITTER

नसीम शाह पाकिस्तान के उम्दा गेंदबाज हैं इसमें कोई दो राय नहीं हैं लेकिन दिक्कत तब आती है जब आपके गेम प्लान से एक कदम बल्लेबाज़ आगे रहे वैसा ही कुछ हुआ भारत पाकिस्तान मैच में जहां भारत ने 228 रनों से मात देकर इतिहास रचा वहीं 6 महीने बाद वापसी कर रहे लोकेश राहुल ने शतक ठोका जहां यह उनका पहला शतक पाकिस्तान के खिलाफ रहा। वहीं जब लोकेश राहुल 99 रन पर थे तो नसीम शाह ने उन्हें यॉर्कर गेंद डाली थी जहां पूरी कोशिश उनकी उन्हें बोल्ड करने की थी। लेकिन लोकेश राहुल भी चतुर चालाक प्लेयर हैं, उन्होंने पहले ही भाप लिया था की यॉर्कर गेंद आने वाली है और बैकफुट पर वे खड़े थे, जहां मिड ऑन पर गेंद को प्लेस कर एक रन लेकर केएल राहुल ने वंडे में छठी और पाकिस्तान के खिलाफ पहली शतक ठोकने का गौरव प्राप्त किया।

नसीम, शाहीन, रौफ को ओपनर ने किया ढेर

Naseem Shah bowled a stormy yorker to Lokesh Rahul for 99 runs, Rahul showed cleverness, this is how he completed his century.
PC: TWITTER

किसी टीम को हराना और गिराना हो तो उसके टॉप गेंदबाज पर हावी हो जाओ यही सोचकर टीम इंडिया आगे बढ़ी और पहले रोहित और गिल ने पलटवार शुरू किया जहां अफरीदी के पहले ओवर में रोहित ने छक्के से उनका स्वागत किया वहीं लगातार 2 ओवर में गिल ने 6 चौका ठोका।

यही से पाक टीम बैकफुट पर आ गई। जहां 121 रन की साझेदारी के बाद लोकेश राहुल और विराट के बीच हुई 233 रन की नाबाद साझेदारी ने माहौल सेट कर दिया। जहां केएल राहुल ने 111 और विराट ने 122 रन ठोके और जीत के लिए 357 रन का लक्ष्य पाकिस्तान। को दिया। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम  128 रन पर सिमट गई और भारत ने 228 रन से मैच जीता

नसीम शाह ने डाल दी थी यॉर्कर

47 वें ओवर की आखिरी गेंद में नसीम शाह की यॉर्कर गेंद को मिड ऑफ पर टहलकर लोकेश राहुल ने दो रन लिए और अपना छठा वंडे शतक को पूरा किया। जहां नसीम यॉर्कर से राहुल को बोल्ड करने की फिराक में थे लेकिन ऐसा लोकेश राहुल ने होने नहीं दिया। जहां लोकेश राहुल ने 106 गेंद पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 111 रन की नाबाद पारी खेली।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here