वीडियो: पाक पर जीत के बाद भारतीय टीम ने किया “पूल पार्टी, विराट”, रोहित-कोहली संग टीम ने लिए पूल में मजे, किया भांगड़ा

0
2552
views
After the victory over Pakistan, the Indian team had
PC: TWITTER

पाकिस्तान और भारत के बीच सुपर 4 के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने 228 रनों की रिकॉर्ड जीत पाकिस्तान पर दर्ज किया।  इस जीत का जश्न भी भारतीय टीम ने जबरदस्त तरीके से मनाया ।जहां मैदान के बाद भारतीय टीम कोलंबो के होटल में पहुंचे। जहां इसके बाद विराट कोहली रोहित शर्मा समेत सभी टीम प्लेयर स्विमिंग पूल में दिखाई दिए। जहां एक तरफ रोहित शर्मा भांगड़ा करते नजर आए तो वही विराट कोहली और हार्दिक पांड्या पानी में चलते हुए नजर आए इसके बाद विराट कोहली ने प्लेयर ऑफ द मैच बनने की खुशी में केक भी काटा।

मैच का लेखा-जोखा

भारत की के प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को 228 रनों के रिकॉर्ड रनों से मात देकर  देकर भारतीय टीम का खेमा खुशी से लबरेज दिखा । जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग  करने का फैसला किया वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने लोकेश राहुल के 111 विराट कोहली के 122  रन , रोहित शर्मा के 56 और शुभमन गिल के 58 रनों की परी की बदौलत 50 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। जीत के लिए 357 लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 128 रनों पर धराशाही हो गई।

भारतीय बल्लेबाजों ने किया पाकिस्तान के गेंदबाजों को बौना साबित

बड़े मंच पर भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच हुए इस सुपर 4 के बेहद है मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने यह साबित किया कि वह दुनिया के किसी भी गेंदबाजी क्रम को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं ।जहां पहले रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 121 रनों की तूफानी साझेदारी कर पाकिस्तान को बैक फुट पर ला  खड़ा किया तो दूसरी ओर 233 रनों की लोकेश राहुल और विराट कोहली के बीच हुई साझेदारी ने पाकिस्तान के बची हुई आस को भी मिटा दिया।

357 में का लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को सबसे बड़ा झटका कुलदीप यादव ने दिया जहां कुलदीप यादव ने आठ ओवर में 25 रन देखकर पांच सफलता अर्जित की।

पूरी टीम ने मनाया जश्न

After the victory over Pakistan, the Indian team had "Pool Party, Virat", the team had fun in the pool with Rohit-Kohli, did Bhangra.
PC: TWITTER

मैच के बाद जैसे ही टीम भारत होटल में पहुंची तो पूरी टीम रिलैक्स दिखी जहां सारे टिम के प्लेयर पूल में मजे करते दिखाई दिए। जहां होटल में टीम भारत का भव्य स्वागत हुआ। वहीं विराट ने केक काटा और खुशी जाहिर की।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here