भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 2nd ODI) के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला बारबडोस के मैदान पर खेला गया । वेस्टइंडीज की ओर से कप्तानी कर रहे होप ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 181 रनों पर सिमट गई ।
जहां जीत के लिए वेस्टइंडीज की टीम को निर्धारित 50 ओवर में 182 रनों की दरकार है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम के सलामी बल्लेबाज मायर्स और किंग ने शानदार शुरुआत की . जहाँ उन्होंने पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी निभाई । वहीँ मायर्स आक्रामक दिखे और खेले गए अपने 36 रनों की पारी में 2 NO LOOK SIX शॉट खेलकर दर्शकों का दिल जीता ।
मायर्स और किंग के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
भारत के 181 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की ठोस शुरुआत हुई जहां पहले 8 ओवर में मायर्स और किंग ने 53 रन जोड़े। जहां 28 गेंद में मायर्स ने 36 रन की पारी खेली, वहीं अपने तूफानी पारी में मायर्स ने no look six जड़ सुर्खियां बटोरी।
हार्दिक पंडया और शर्दुल की गेंद पर ठोका नो लुक सिक्स शॉट

हार्दिक पंडया और शार्दुल ठाकुर की गेंद पर मायर्स ने रचनातमक अंदाज़ में जबरदस्त छक्का लेग साइड की दिशा को टारगेट करते हुए लगाया । जहाँ शॉट की खासियत यह रही की जैसे ही उनके बल्ले से गेंद लग कर निकली उन्होंने गेंद को देखा नहीं और गेंद सीधी सीमा रेखा के बाहर जा गिरी । जहाँ बल्ले और गेंद की जबरदस्त टाइमिंग का अनुमान पहले ही मायर्स ने लगा लिया था । जहाँ गेंद सीधी हवाई यात्रा करते हुए बाउंड्री रेखा के बाहर गिरी और मायर्स ने छक्का बटोरा ।
शार्दुल ने मायर्स की पारी को रोका
सलामी बल्लेबाज़ मायर्स हर दिशा में शॉट खेल रहे थे । जहाँ वह साथी प्लेयर्स किंग पर से दवाब सोखते हुए खुद ताबड़तोड़ पारी खेल रहे थे। वहीँ पारी के 9 वे ओवर करने आये शार्दुल के ओवर में भी पहले ही गेंद पर छक्का थोक दिया गनीमत यह रही की शार्दुल ने इसी ओवर की चौथी गेंद पर मायर्स को उमरान के हाथों कैच करवा कर भारतीय टीम को पहली सफलता दिला दी ।
वीडियो
No Look Short From Kyle Mayers.!🙌🏻#INDvWI #INDvsWI pic.twitter.com/jHVEa4hdDZ
— Avnish Tiwari (@avnishtiwarii) July 29, 2023







