IPL 2022 के 22वें मुकाबले चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) बीच खेला गया । जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर 20 ओवर में 217 रन का लक्ष्य दिया । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई के सलामी बल्लेबाज़ उथप्पा ने (88) और शिवम दुबे के नाबाद (95) रन के बदौलत चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 216 रन का स्कोर खड़ा कर पाई । लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलोरे की टीम ने 9 विकेट पर 193 रन ही बना पाई और इस तरह भारतीय टीम की 23 रनों से जीत है ।
जडेजा ने प्रेजेंटेशन पर जानिए क्या कहा :

” सर्वप्रथम कप्तान के रूप में यह पहली जीत है। यह जीत मैं अपनी धर्मपत्नी को समर्पित करता हूँ ।पहली जीत हमेशा बेहद खास होती है। पिछले 4 मुकाबलों में हम जीत दर्ज नहीं कर सके। लेकिन एक टीम के तौर पर हम अच्छे प्रदर्शन कर रहे थे । बल्लेबाजी डिपार्टमेंट ने अच्छा काम किया। उथप्पा और शिवम ने शानदार बल्लेबाजी की।
“हमारे प्रबंधन ने मुझ पर दबाव नहीं डाला, वे हमेशा मेरे पास आते हैं और मुझे मोटीवेट करते हैं। माही भाई हैं, मैं हमेशा उनके पास जाता हूं और बात करता हूं। हमारी टीम में नए चेहरे हैं हम टीम की संरचना को संतुलित कर रहे हैं । समय लगेगा लेकिन आगे बढेगा। मैं अभी भी सीख रहा हूं और हर खेल के साथ बेहतर करने की कोशिश कर रहा हूं। हमें अपने ड्रेसिंग रूम में काफी अनुभव है। अनुभव काम आता है। हम कड़ी मेहनत करने की कोशिश करेंगे, हमारे पास गति है, हम कोशिश करेंगे और गति को जारी रखेंगे।
अंकतालिका में आखिरकार जुटे 2 अंक
बैंगलोर के हार के बाद 2 अंक चेन्नई को मिले हैं और अब वह 9 वें स्थान पर चेन्नई को पछाड़ कर आ गई है । वहीँ अगर आज बैंगलोर की टीम जीत जाती तो राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ नंबर 1 एएम बन जाती लेकिन ऐसा हो नहीं सका ।







