वीडियो: सूर्यकुमार ने पहले रोका और फिर ठोका, घुटनों पर बैठ चौके के साथ किया टेस्ट कैरियर शुरू

0
59
views
Suryakumar first stopped and then hit, started Test career with fours sitting on his knees

India vs Australia, 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच मुकाबले में भारत ने दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक 144 रन की बढ़त हासिल कर ली है। जहां टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पारी की शुरुआत की और 177 रन के स्कोर पर सिमट गई। वहीं भारत ने दूसरी दिन का खेल खत्म होने तक 321 रन 7 विकेट खोकर बना लिए हैं। जहां भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 9 वा शतक ठोका वहीं जडेजा और अक्षर पटेल नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर मैदान पर जमे हुए हैं।

वहीं इस मैच में डेब्यू का रहे सूर्यकुमार ने बड़ी और आकर्षक पारी तो नहीं खेली लेकिन जिसके लिए वे जाने जाते हैं उन्होने वह काम दूसरे गेंद पर ही का दिया। आ खबर विस्तार से ।

टेस्ट क्रिकेट में चौके के साथ खोला खाता



भारतीय थिंक टैंक के पास टेस्ट मैच से पहले यह बड़ा सवाल था की सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल में से किसका चुनाव किया जाए वहीं शुभमन गिल के ऊपर मैनेजमेंट ने सूर्यकुमार को तरजीह दी।

लंच के ठीक बाद सूर्यकुमार विराट कोहली के 26 गेंद में 12 रन बनाने के बाद आउट होने के बाद आए। जहां टॉड की पहली गेंद पर सूर्यकुमार ने डिफेंसिव शॉट खेलकर पिच को समझा और उसके अगली ही गेंद पर लेग साइड की दिशा में स्वीप कर धमाकेदार शॉट से चौका अर्जित किया। जहां उन्होने टेस्ट क्रिकेट में पहला रन चौके से अर्जित किया।

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार के बीच साझेदारी

रोहित शर्मा और शिव कुमार यादव के बीच 42 गेंदों पर 17 रनों की साझेदारी हुई। वहीं सूर्यकुमार मैदान पर अच्छे नजर आ ही रहे थे की अचानक कमिंग्स ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए गेंद नाथन लायन को थमा दी। जहां उनके ओवर के पहली ही गेंद पर लेंथ को पढ़ने में सूर्यकुमार से चूक हो गई और गेंद विकेट में जा घुसी। जहां 20 गेंद में 8 रन बनाकर सूर्यकुमार आउट हो गए।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here