INDvsWI: 3-0 से जीत के बाद शिखर धवन ने कर डाली खुद की तारीफ, कोच को नहीं इसे दिया जीत का श्रेय 

0
92
views
INDvsWI: Shikhar Dhawan praised himself after the victory, gave the credit for the victory not to the coach
PC: Twitter

भारत और वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे श्रृंखला का अंत भारत की  शानदार 119 रन से जीत के साथ हुआ । जहाँ इस हार के बाद भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की सरजमीं पर 39 सालों में पहली  दफा वेस्टइंडीज को  3-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है । धवन ऐसे पहले कप्तान बनाए का गौरव भी हासिल कर लिया जिनकी अगुवाई में वेस्टइंडीज की टीम को उनके ही मंद में भारतीय टीम ने रौंद दिया है ।



तीसरे वनडे मैच में टॉस के बॉस बने भारतीय टीम के कप्तान धवन ।  टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया जहाँ  भारत ने 36 ओवर में 3 विकेट खोकर 225 रन बनाए ही थे की बारिश ने प्रवेश किया और 2 बार बारिश की वजह से खेल को रोकना पड़ा । भारतीय पारी में शुभमन गिल ने शानदार 98 रन बनाये और नाबाद थे। जहाँ बारिश की वजह से शुभमन का शतक पूरा ना हो सका ।

INDvsWI: Shikhar Dhawan praised himself after the victory, gave the credit for the victory not to the coach
PC: BCCI/Twitter

कप्तान शिखर धवन ने 58 रन की कप्तानी पारी वहीँ  श्रेयस अय्यर ने 44 रन  का शानदार तेज तर्रार पारी खेली । तेज बारिश की वजह से वेस्टइंडीज को डकवर्थ लेविस नियम के अनुसार 35 ओवर में 257 रन बनाने की दरकार थी । वहीँ लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम  26 ओवर में 137 रन पर सिमट गई ।



वेस्टइंडीज की तरफ से ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने संघर्ष दिखाया जहाँ दोनों ने क्रमशः 42, 42 रन की पारी खेली लेकिन अंत तक टिक ना सके । भारत की ओर से  सिराज ने शानदार धारदार गेंदबाज़ी की और पहले ओवर में 2 विकेट हासिल कर मेजबान टीम की कमर तोड़ दी , उसके बाद आये लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहर बरपाया और सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए । शार्दूल ठाकुर को भी बीच के ओवर में 2 विकेट मिले। अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता हाथ लगी ।

जीत के बाद धवन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में क्या कहा

INDvsWI: Shikhar Dhawan praised himself after the victory, gave the credit for the victory not to the coach
PC: Twitter

हमारी टीम में लड़के युवा हैं, लेकिन वे परिपक्व और कॉमन सेंस लगाकर  खेले। जिस तरह से उन्होंने मैदान पर खुद को संभाला, वास्तव में उन पर मुझे टीम पर और युवा प्लेयर्स पर गर्व है। ये आने वाले दिनों के लिए हमारे लिए बहुत अच्छे संकेत हैं।



“मैं अपनी फॉर्म और लय से  काफी खुश हूं, मैं काफी समय से इस वनडे फॉर्मेट का हिस्सा हूँ और खेल भी रहा हूँ । सीरीज के पहले मैच में जैसा मेरा प्रदर्शन था वह काफी अच्छा था । और आज भी, अपने प्रदर्शन से खुश हूं। उन्होंने जिस तरह से 98 रन बनाए, वह देखने लायक था। जिस तरह से सभी लड़कों ने परिस्थिति के अनुसार प्लेयर ने खेला है  वह बेहद शानदार और अद्भुत था। हम यहां आकर खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं, हम दर्शकों के शुक्रगुजार हैं जो काफी दूर से आये और हमे पॉपुलर किया । अंत में गेंदबाज़ों को भी बधाई और देना चाहता हूँ जहाँ सभी गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here