INDvsWI: मैन ऑफ़ द सीरीज बने शुभमन गिल फिर दिखे नाखुश कहा ” काश 1 ओवर मुझे मिल जाते”

0
220
views
INDvsWI: Man of the Series Shubman Gill again unhappy and said
PC: Twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे श्रृंखला को भारतीय टीम ने 3-0 से जीतकर इतिहास रच दिया है जहाँ धवन की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम उनका उनकी ही सरजमीं पर क्लीन स्वीप करने में कामयाब हुई है ।  तीसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । जहाँ बारिश से बाधित इस मैच में  भारत ने 36 ओवर में 3 विकेट खोकर 225 रन बनाए । इसके बाद बारिश होने के उपरांत  डकवर्थ लेविस नियम के अनुसार वेस्टइंडीज की टीम को 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य मिला ।जवाब में  वेस्टइंडीज की टीम ने 26 ओवर में 137 रन के स्कोर बनाकर सिमट गई।



शुभमन गिल के लिए बारिश नहीं रहा शुभ

INDvsWI: Man of the Series Shubman Gill again unhappy and said "I wish I could have got 1 over"
PC: BCCI

शुभमन गिल जिन्हे पिछले 2 मैच में स्टार्ट तो अच्छा मिला लेकिन बड़े स्कोर में उन्होंने अच्छे शुरुआत को भुनाने में कामयाब नहीं हो पाए लेकिन आखिरी वनडे मैच में शुभमन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 98 रन की नाबाद पारी खेली ।

जहाँ बारिश की वजह से 36 वे ओवर में भारतीय पारी को खत्म कर वेस्टइंडीज को डकवर्थ लेविस नियम के अनुसार लक्ष्य दिया गया । जिसकी बड़ी वजह के कारण शुभमन गिल अपने शतक से 2 रन से चुके जिसका मलाल उन्हें सदैव रहेगा ।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर शुभमन ने कहा



मैन ऑफ़ द मैच और मैन ऑफ़ द सीरीज रहे शुभमन गिल ने 3 परियों में 205 रन 105 के स्ट्राइक रेट से बनाये । जहाँ वनडे सीरीज में सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका उन्होंने शानदार अंदाज़ से निभाई । वहीँ उन्होंने प्रेजेंटेशन के दौरान दिल का मलाल बताते हुए कहा ” मै तीसरे वनडे मैच में शतक लगाने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन  (बारिश) किसी के काबू में नहीं थी।

INDvsWI: Man of the Series Shubman Gill again unhappy and said "I wish I could have got 1 over"
PC: Twitter

पहले दो वनडे में मैं जिस तरह से अच्छी शुरुआत के बाबजूद जिस ढंग से आउट हुआ उससे बहुत निराश था। मैंने गेंद के मेरिट के अनुसार अपने खेल को बढ़ाया और उसे खेलने की कोशिश की और गेंदबाज़ों को हावी होने का मौका नहीं दिया ।



अगर सच बोलू जब बारिश हुई तो मई काफी निराश हुआ और मुझे उस समय केवल और केवल  एक और ओवर चाहता था, उसकी उम्मीद कर रहा था। तीनों मैचों में विकेट ने शानदार खेल दिखाया। गेंद 30 ओवर के बाद थोड़ा ग्रिप कर रही थी। मेरे प्रदर्शन से मै काफी  खुश और संतुस्ट  हूं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here