विडीयो: हार्दिक ने तोड़ दी धोनी की परंपरा, जीत की ट्रॉफी पृथ्वी शॉ व इस मिस्ट्री मैन को दी बटोरी सुर्खियां

0
53
views
Hardik broke Dhoni's tradition, gave the winning trophy to Prithvi Shaw and this mystery man made headlines
PC: Twitter

भारत न्यूजीलैंड के बीच खेले गए  टी-20 श्रृंखला का निर्णायक मुकाबला भारतीय टीम ने 168 रनों से जीत कर विपक्षी टीम न्यूजीलैंड को 2-1 से रौंदकर सीरीज अपने नाम किया । भारतीय टीम ने पहले मैच में हार का स्वाद चखने के बाद लगातार दो जीत दर्ज कर खिताबी टॉफी पर भी कब्जा किया ।अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस जबरदस्त मुकाबले में शुभमन गिल के शतकीय पारी खेलकर दिल जीता ।वहीं जीत के बाद ट्रॉफी हासिल करने वाले कप्तान हार्दिक पांडे ने धोनी की परंपरा को तोड़ा और उसमें कुछ चीजों को जोड़ भी ।  जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

हार्दिक ने पृथ्वी शॉ को थमाई ट्रॉफी

गौरतलब है की महेंद्र सिंह धोनी ने यह प्रथा शुरू की जहां टीम के डेब्यू या फिर सबसे युवा प्लेयर को जीत के बाद ट्रॉफी थमाई जाती थी। वहीं पूरे सीरीज में पृथ्वी शॉ जिन्होंने रणजी में जबरदस्त प्रदर्शन किया उन्हें टीम में शामिल तो किया जाया लेकिन अंतिम एकादश में उन्हें तीनों मैच में मौका नहीं मिला।

हालांकि हार्दिक ने अंत में जीत की ट्रॉफी पृथ्वी के हाथों में जरूर दी। लेकिन पृथ्वी शॉ के फैंस को निराशा हाथ लगी जहां पृथ्वी शॉ के फैंस उन्हें मैदान पर उतरते देखना चाह रहे थे ।

मिस्ट्री मैन को भी दिया ट्रॉफी

Hardik broke Dhoni's tradition, gave the winning trophy to Prithvi Shaw and this mystery man made headlines
PC: Twitter

हार्दिक पांडे ने पृथ्वी शॉ को जीत की ट्रॉफी देने के बाद उस ट्रॉफी को टीम के सपोर्ट स्टाफ को भी दिया जहां उनके कामों को सराहने के साथ उनके मेहनत को भी ट्रॉफी देकर सम्मान किया। जहां टीम ने सॉपर्ट स्टाफ को बुलाकर अपने बीच में जगह दी और ट्रॉफी उनके हाथों में देकर उनके सम्मान की और हौसला अफजाई की।

जहां हार्दिक पांड्या ने अपने कप्तानी से दिल जीता तो दूसरी ओर अपना बड़ा दिल भी दिखाया। जिसकी जबरदस्त चर्चा हो रही। जहां धोनी से एक कदम आगे निकल हार्दिक नजर आ रहे हैं।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here