भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला ईस्ट लंदन में खेला गया। जहां इस निर्णायक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से रौंदकर खिताब पर कब्जा किया। जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में र109/4 रन बनाए जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट पर 113 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

स्मृति मांधना हुई फ्लॉप
दक्षिण अफ्रीका ने जबरदस्त गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों पर हावी रहीं। जहां स्मृति मांधना 8 गेंद में 0 रन पर आउट हुई वहीं 21 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका मिला जब जेमिमा 11 रन पर आउट हुई। वहीं रन गति पर दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजों ने अंकुश लगाए रखा। हालांकि भारती महिला टीम ने केवल चार विकेट खोए लेकिन सटीक गेंदबाजी का नतीजा यह रहा की भारती महिला प्लेयर पावर हिटिंग में विफल रहीं।
हरलीन ने खेली साधी पारी
तीसरे नंबर पर उतरी हरलीन ने चार चौके की मदद से 46 रन की पारी खेली। जहां उन्होंने मुश्किल समय में भारतीय टीम को निकाला। हालांकि पिच पर दोहरे उछाला और जबरदस्त लाइन और लेंथ से भारतीय टीम पूरे ओवरों में जुंझती नजर आई। दीप्ति शर्मा ने 16 और हरमनप्रीत ने 21 रन जा योगदान दिया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से मलबा ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए।
ट्रायन ने छीनी भारत से जीत
पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी ट्रायन ने भारत से जीती हुई बाजी छीन ली। जहां उन्होंने 32 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं दक्षिण अफ्रीका के 5 विकेट 66 रन पर खो चुकी थी लेकिन ट्रायन ने एक छोर को संभाले रखा और मोमेंटम दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में कर दिया। वहीं भारत की ओर से कैच भी छोड़े गए जिसका खामियाजा भारत को चुकाना पड़ा। जहां पूजा ने भी आखरी में एक आसान सा कैच छोड़ा जहां गेंद सीमा रेखा के बाहर है और दक्षिण अफ्रीका त्रिकोणीय सीरीज की चैंपियन बनी।
प्लेयर ऑफ द सीरीज

प्लेयर ऑफ द सीरीज की बात की जाए तो दीप्ति शर्मा को प्लेजर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। जहां उन्होंने 9 विकेट हासिल किया।







