IPL2022: प्लेऑफ में बचे केवल 3 स्थान, पहुंचने के लिए 7 टीमों को करने होंगी ये शर्ते पूरी, देखें पूरा समीकरण एक साथ

0
154
views
IPL 2022 Playoff Scenarios

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2022 के 64वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 17 रनों से मात दी। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम ने अंकतालिका में चौथा पायदान  हासिल कर लिया है। जहाँ इस जीत के बाद दिल्ली ने अपनी दावेदारी प्लेऑफ के लिए और मजबूत कर लिया है ।.वहीं इस हार के बाद पंजाब के लिए प्लेऑफ की में प्रवेश करना अब कठिन है लेकिन नामुमकिन अभी भी नहीं । आगे बात करते हैं 7 टीमों के समीकरण की और जानते हैं कौन पहुंच सकता है प्लेऑफ में, जिसकी जानकारी स्सगे दी है है ।



आईपीएल 2022 के  64 मैच के बाद भी गुजरात को छोड़ बाकि 7 टीमों की प्लेऑफ में प्रवेश की तस्वीर साफ नहीं हुई है। केवल  गुजरात टाइटंस ही आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में प्रवेश कर पाई है । वहीँ मुंबई और चेन्नई पहले ही बहार हो चुकी है । प्लेऑफ के लिए बची 3 स्थानों के लिए अभी भी 7 टीमों (Qualify for Playoffs in IPL 2022) के बीच संघर्ष जारी है । आगे बात करते हैं समीकरण की ।



रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

PC: IPL/BCCI

बैंगलोर के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल तो हैं लेकिन अभी कुछ भी नामुमकिन नहीं है । बैंगलोर की टीम के  13 मैचों के बाद 14 अंक हैं। अगला मैच बैंगलोर का गुजरात के साथ है अगर गुजरात को बैंगलोर हरा देती है तो बैंगलोर के 16 अंक हो जायेगें ।

वहीँ रन रेट में भी सुधार करना होगा । नेट रन रेट काफी महत्वपूर्ण भूमिका आगे निभाने वाले हैं । अगर ऐसा हुआ तो अगर लखनऊ और राजस्थान अपने बचे मैच नहीं जीते तो वो भी 16 अंक के साथ होंगे और ये तीनों टीम टॉप-4 में होंगी ।



राजस्थान रॉयल्स

PC: IPL/BCCI

राजस्थान रॉयल्स ने 13 मैच खेलने के बाद 16 अंक कर लिए हैं, लेकिन टीम को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए एक मैच जीतना जरुरी है। अगर टीम हार भी जाती है तो भी नेट रन रेट अभी +0.304 का है।

वहीँ  अगर मुंबई की टीम दिल्ली की टीम से हार जाती है तो भी राजस्थान प्लेऑफ में चली जाएगी । राजस्थान का अगला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के विरूद्ध होना है ।



दिल्ली कैपिटल्स

PC: IPL/BCCI

दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक हासिल कर लिए हैं। दिल्ली को अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले अगले मैच में भी दर्ज करनी है, जिससे वह 16 अंकों पर पहुंच जाएगी और प्लेऑफ के लिए लखनऊ , राजस्थान और गुजरात के साथ क्वालीफाई कर जाएगी ।

दिल्ली का नेट रन रेट प्लस 0.255 का हो गया है। ऐसा हुआ तो हैदराबाद , कोलकाता और बैंगलोर बाहर हो जाएगी । बैंगलोर का अभी नेट रन रेट माइनस में है जो की सबसे बड़ा सरदर्द है ।



लखनऊ सुपर जायंट्स

PC: IPL/Twitter

लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार 2 मैच में  हार  का सामना हुआ है । । टीम के पास 16 अंक हैं,  कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ फाइनल की प्लेऑफ की टिकट पक्की होगी ।  लखनऊ का  नेट रन रेट +0.262 का है ।

पंजाब किंग्स



पंजाब किंग्स के 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। टीम को अगले मैच में जीत दर्ज करनी होगी वहीँ यह भी.  उम्मीद करनी होगी की दिल्ली मुंबई से हार जाये तो बैंगलोर भी गुजरात से हार जाये ।

सनराइजर्स हैदराबाद

PC: IPL/Twitter

 

सनराइजर्स हैदराबाद ने  के अभी 10 अंक हैं और 2 मुकाबले बाकी है।  14 अंक तक  यह टीम जा सकती है ।  अच्छी नेट रन रेट और अन्य टीमों के हार और जीत पर हैदराबाद की टीम  प्लेऑफ में जा पायेगी ।  एक भी मैच में अगर टीम हारती है तो बाहर जाना होगा।



कोलकाता नाइट राइडर्स

PC: IPL/Twitter

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास केवल एक मैच शेष हैं जहाँ लखनऊ के खिलाफ उनकी भिड़ंत होगी । प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ के खिलाफ मैच जीतना होगा जिससे की टीम  अधिकतम 14 अंक तक पहुंच जाये । कोलकाता का नेट रन रेट  प्लस में हैं।
जीतने के बाद भी कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता नीचले अंक के टीमों पर हार पर निर्भर रहना होगा। कोलकाता  का  नेट रन रेट +0.160 का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here