IPL 2022: वो कौन सी वजह है जो यजुवेंद्र चहल नहीं पहनना चाहते मैदान पर “पर्पल कैप”, जानिए बड़ी वजह

0
88
views
IPL 2022: What is the reason that Yuzvendra Chahal does not want to wear purple cap on the field, know the big reason
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है । जहां हर मैच के साथ टीमें टॉप 4 में पहुंचने की कोशिश करते नजर आ रहें हैं। वहीं पर्पल कैप  और ऑरेंज कैप की लड़ाई भी अब तेज है। जहां हर मुकाबले के बाद समीकरण में बदलाव होते जा रहें हैं ।



वहीं इसी कड़ी में मौजूदा समय में 64 मैच के बाद पर्पल कैप होल्डर चहल ने बड़ा खुलासा करते हुए यह साफ किया की उन्हें क्यों नहीं पर्पल कैप की साथ मैदान कर देखा जा रहा हैं वहीं उन्होंने यह भी साफ किया की क्या वजह है जब वे पर्पल कैप पाने के बाद भी मैदान पर नहीं पहनते पर्पल कैप। जिसकी जानकारी आगे दी है।

आईपीएल 2022 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप 10 प्लेयर



आपको बता दें के राजस्थान के धाकड़ गेंदबाज स्पिन के जादूगर चहल आईपीएल 2022 में सर्वाधिक विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं। नंबर 1  चहल ने खेले गए कुल 13 मैच में 52 ओवर फेंके हैं जहां उन्होंने 24 विकेट हासिल किया है। वहीं चहल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देकर 5 विकेट लेने का रहा है।

IPL 2022: What is the reason that Yuzvendra Chahal does not want to wear purple cap on the field, know the big reason

जहां चहल की गेंदबाजी की औसत की बात की जाए तो उनका औसत 16.83 और इकॉनोमी 7.76 का रहा है।

आपको बता दें की चहल मैदान पर पर्पल कैप बेहद ही कम समय के लिए पहनते हैं। जहां उन्होंने ईएसपीएन से बात कर साझा किया की वो कौन सी वजह से है जिसकी कारण वो सर्वाधिक विकेट लेने के बाद मिले पर्पल कैप का इस्तेमाल मैदान पर नहीं करते हैं। वह क्यों नहीं पर्पल कैप पहनते है। वहीं ऑरेंज कैप होल्डर बटलर को अक्सर  ऑरेंज कैप के साथ मैदान पर देखा गया है। जहां राजस्थान के दोनों प्लेयर ने ऑरेंज और पर्पल कैप पर कब्जा अधिकांश समय से जमाया हुआ है।


पर्पल कैप ना पहनने की वजह

पर्पल कैप ना पहनने की वजह बताते हुए चहल ने साफ किया की वे मैदान पर कैप पहनना पसंद नहीं करते वे बिना कैप के फील्डिंग करना अधिक पसंद करते हैं। कैप से उन्हें फीडिंग करने में थोड़ी उलझन से होती है और वे फ्री होकर फीडिंग करने में विश्वास करते हैं।

IPL 2022: What is the reason that Yuzvendra Chahal does not want to wear purple cap on the field, know the big reason
PC: IPL/BCCI

ईएसपीएन से बात के दौरान चहल ने कहा की ब्रॉडकास्टर के बोलने पर वह मैच के दौरान 10 से 15 मिनट पर्पल कैप का इस्तेमाल करते हैं और इसे मैदान पर लगा कर रखते हैं वहीं अधिकांश समय वे फील्डिंग के दौरान किसी भी प्रकार का कैप इस्तेमाल नहीं करते ये उनके आदत में शामिल है। इस बड़ी वजह के कारण पर्पल कैप होल्डर के बाद भी कैप का इस्तेमाल चहल नहीं करते ।



हसरंगा और उनके बीच विकटों के टक्कर पर चहल ने साफ किया हसरंगा भाई की तरह हैं और उनका कोई कंपटीशन नहीं है। अतः वह केवल अपने आपको बैक करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में विश्वास रखते हैं। जहां विकेट अच्छी गेंदबाजी का नतीजा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here