वीडियो: LIVE मैच में हुआ ड्रामा, RUN-OUT में ललित यादव की घनघोर लापरवाही से धवन बचे, वार्नर ने पिटा सर 

0
82
views
Drama in LIVE match, Dhawan survived by Lalit Yadav's blatant negligence in RUN-OUT, Warner thrashed Sir
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 के 64वें मुकाबले में  दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) ने पंजाब किंग्स को 17 रन से रौंदा । पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले दिल्ली को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण था। इस हार के साथ  पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए प्लेऑफ की राह अब बेहद मुश्किल हो गई है।  लगातार दो मैचों में जीत हासिल कर दिल्ली की टीम पटरी पर लौट चुकी है। लेकिन दोनों मैच में केवल मार्श के बल्ले से ही रन निकले हैं। इस मुकाबले में ड्रामा ने भी जगह ली जिसकी जानकारी आगे है ।



पंजाब ने 160 रनों के लक्ष्य के विरूद्ध आतिशी शुरुआत की , मानों ऐसा लगा की यह मैच एकतरफा होने जा रहा है । 3 ओवर तक पंजाब के 30 से अधिक रन बन चुके थे ।  चौथे ओवर में जॉनी बेयरस्टो का विकेट गिरा तब पंजाब की टीम का स्कोर 38 रन था। इसके बाद शिखर धवन का साथ देने तीसरे नंबर पर श्रीलंकाई प्लेयर भानुका राजपक्षे उतरे।

Drama in LIVE match, Dhawan survived by Lalit Yadav's blatant negligence in RUN-OUT, Warner thrashed Sir
PC: IPL/BCCI

ऋषभ पंत ने चालाकी करते हुए ललित यादव (Lalit Yadav) को 5वां ओवर थमाया जहाँ बल्लेबाज़ी के कॉम्बिनेशन को देखते हुए उनका यह निर्णय लिया गया था ।ओवर की पहली ही गेंद पर धवन के खिलाफ LBW की जोरदार अपील हुई। अंपायर ने आउट करार नहीं दिया,  दिल्ली ने डीआरएस लेने का  फैसला किया। गेंद विकेट के ऊपर लग रही थी और अंपायर्स कॉल की वजह से धवन बच गए।



ओवर की चौथी गेंद पर ललित यादव के पास एक बार फिर धवन को आउट होने का मौका मिला । धवन  ने मिड विकेट की तरफ शॉट खेलकर एक रन भागने की कोशिश की, लेकिन नॉन स्ट्राइक पर खड़े भानुका क्रीज से हिले तक नहीं बस पीछे मुड़कर हाथ हिला दिया ।

ललित यादव गेंद के पास पहुंच गए और उनके पास शिखर धवन को रन आउट करने का पूरा मौका था, क्योंकि वे आधी क्रीज से भी आगे निकल आए थे। लेकिन उन्होंने डाइव लगाते हुए थ्रो करने की कोशिश की और गेंद विकेटकीपर की तरफ जाने की जगह स्क्वायर लेग की तरफ गई और बल्लेबाज बच गए।



इतनी ख़राब फील्डिंग देखकर वार्नर को यकीन नहीं हुआ और वह गुस्से से लाल हो गए वहीँ ऋषभ पंत भी इसे पचा ना पाए और उनकी हताशा और क्रोध उनके चेहरे पर साफ़ झलकी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here