IPL 2022: “मैन ऑफ द मैच” बने शर्दुल ठाकुर ने कप्तान और कोच को नजरअंदाज कर इसे दिया अपने प्रदर्शन का श्रेय

0
121
views
IPL 2022: Man of the match Shardul Thakur ignores the captain and coach, gives credit for his performance
PC: IPL/BCCI

IPL 15 का 64वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जहाँ इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब किंग्स को 17 रन से मात देकर प्ले ऑफ में जाने की होड़ को बरक़रार रखा है । DC के लिए जीत के नायक रहे लार्ड शार्दूल ठाकुर । जिन्होंने धारदार  गेंदबाजी करते हुए 4 जबरदस्त विकेट अपने नाम किए। बेहद अहम् मुकाबलों में यह योगदान शार्दुल का बेहद खास रहा जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का ख़िताब भी दिया गया ।



पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। दिल्ली ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 160 रनों का लक्ष्य पंजाब किंग्स को दिया । दिल्ली की तरफ से मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने 48 गेंदों पर 131.25 के स्ट्राइक रेट से कुल 63 रन बनाए, और सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर भी रहे ।पंजाब  की ओर से  अर्शदीप सिंह और लियाम लिविंगस्टोन सर्वाधिक  3-3 विकेट चटकाए ।

IPL 2022: Man of the match Shardul Thakur ignores the captain and coach, gives credit for his performance
PC: IPL/BCCI

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। 3 ओवर तक पंजाब 10 के रन रेट से पारी चला रही थी लेकिन 3.5 ओवर में जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद सब कुछ पंजाब के लिए बदल सा गया । 61 रन पर ही टीम के आधे बल्लेबाज आउट हो चुके थे । दिल्ली की ओर से शार्दूल ठाकुर ने  चार विकेट चटकाए और कुलदीप-अक्षर ने 2-2 सफलता अर्जित की ।



मैन ऑफ द मैच

PBKS vs DCPlayer of the Match, Shardul Thakur said
PC: IPL/BCCI

लार्ड शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब नवाज़ा गया जहाँ उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट हासिल किये और पंजाब की टीम को बैकफुट पर ला खड़ा किया ।

शार्दूल ठाकुर ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जानिए क्या कहा



मैं हमेशा संकट के समय में प्रदर्शन करना पसंद करता हूं, पिछले दो मुकाबले महत्वपूर्ण थे और जब मैं सही मौके पर प्रदर्शन किया और मुझे बेहद खुशी  है। छठा ओवर एक बड़ा ओवर था जहां मुझे दो विकेट मिले, पावर प्ले में फ़ास्ट बॉलर को टारगेट करने की रणनीति होती है और जैसे ही पावरप्ले खत्म हुआ रन गति में गिरावट आती है।

टीम के  स्पिनर ने अच्छा काम किया। एक गेंदबाजी इकाई के रूप में हम अच्छे क्षेत्रों में हिट करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन 12वें ओवर के बाद ओस थी इसलिए हमने कुलदीप यादव को गेंदबाजी नहीं की।



मैं अच्छी तैयारी कर रहा हूं और जब भी मुझे मौका मिला, कुछ स्कोर करने की कोशिश कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि मैं बल्ले से अपना रन जारी रखूंगा। अपनी प्रदर्शन का श्रेय उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत को दिया ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here