Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders, 2nd MatcH:आई पी एल 2023 का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया । जहां इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए , जहाँ जीत के लिए कोलकाता की टीम को 192 रन की दरकार थी । वहीँ बारिश की वजह से पंजाब ने मैच को 7 रन से DLS नियम से जीत गई है । वही इस मैच में पहले गब्बर शिखर धवन ने अपने बल्ले से धूम मचाई इसके बाद पंजाब के तूफानी गेंदबाज़ अर्शदीप ने तूफानी गेंदबाज़ी की कमर तोड़ दी । जहाँ एक ओवर में ही होने दो बड़े विकेट हासिल किये और कोलकाता के बल्लेबाज़ों से कठिन सवाल पूछे । आगे खबर विस्तार से ।
शिखर धवन और भानुका राजपक्षे की जबरस्त बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से शिखर धवन ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके की मदद से 40 रन बनाए तो दूसरी ओर प्रभसिमरन ने 12 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन ठोक डाले ।तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना है भानुका राजपक्षे ने अपना जलवा दिखाया उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली ।भानुका राजपक्षे और कप्तान शिखर धवन ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने 55 बॉल पर 86 रन जोड़े। कोलकात की ओर से टिम साउदी को दो विकेट हासिल किये वहीँ उमेश यादव, सुनील नरेल और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।
पावर प्ले में अर्शदीप का दबदबा

192 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जहाँ टीम ने शुरुआती 6 ओवर में 46 रन बनाये हालाकिं कोलकाता को पावर प्ले में दो बड़े झटके अर्शदीप ने दिए । जहाँ उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाज़ी के दमपर कोलकाता के बल्लेबाज़ों को बैकफुट पर ला खड़ा किया ।
अर्शदीप ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर मनदीप को छोटी गेंद पर 2 रन के स्कोर पर कैच आउट करवाया वहीँ दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अनुकूल रॉय को 4 रन के स्कोर पर सिकंदर राजा के हाथों कैच आउट करवाया । जहाँ एक ही ओवर में अर्शदीप ने दो विकेट हासिल कर सनसनी मचा दी ।
वीडियो
Jhoom utha hain #SaddaPunjab dekhke Arshdeep paaji ki gendbaazi lajawab 🔥#PBKSvKKR #JioCinema #IPLonJioCinema #TATAIPL #TATAIPL2023 | @arshdeepsinghh pic.twitter.com/pzlC53LcVV
— JioCinema (@JioCinema) April 1, 2023







