पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का दूसरा मुकाबला पंजाब क्रिकेट असोसिएशन मैदान पर खेला गया .जहां बारिश से बाधित मैच को पंजाब किंग्स ने 7 रनों से अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए हालांकि बारिश की वजह से डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार पंजाब को 7 रनों से जीत गई। कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजी करने के दौरान शार्दुल ठाकुर ने खेले गए अपने पहले ही गेंद पर छक्का ठोक दिया। जिसके बाद पूरे स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा स्टेडियम गूंज उठा।
शिखर धवन और राजपक्षे की तूफानी बल्लेबाजी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब की ओर से शिखर धवन ने 59 गेंदों पर 40 रन ठोके तो दूसरी और तीसरे नंबर है बल्लेबाजी करने आए राजपक्षे ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन बनाए ।वहीं जितेश शर्मा ने 21 रनों का योगदान दिया सैम करन के बल्ले से 26 और शाहरुख खान के बल्ले से 11 रन निकले।
कोलकाता की ओर से टिम साउदी ने दो सफलता अर्जित की वही उमेश यादव सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाए।
रसल ने खेली तूफानी पार
जीत के लिए 92 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के सलामी बल्लेबाज रहमतउल्लाह गुरबाज ने 16 गेंदों पर 22 रन ठोके वही.व्यंकटेश अय्यर ने 34 रन की पारी खेली, नीतीश राणा के बल्ले से 24 रन निकले वही रसल ने ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन किया और 19 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के से 35 रन ठोके उनके आउट होने के बाद ठाकुर मैदान पर आए और आने के साथ उन्होंने छक्का जड़ा पुरे सोशल मीडिया पर की जा रही है।

15 वे ओवर में सैम करन की गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने गेंद के लेंथ को पढ़ते हुए मिडविकेट के क्षेत्र में जबरदस्त हवाई शॉट खेला ।जहां गेंद बल्ले से संपर्क में आने के बाद सीधी हवा में तैरती हुई सीमा रेखा के बाहर पहुंच गई जिसके बाद पूरा स्टेडियम शार्दुल ठाकुर के नाम से गूंज उठा।
विडिओ
First ball shardul faces @stokaljona pic.twitter.com/KIZJbWJjQb
— 7 (@starksreality) April 1, 2023







