इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सुपर शनिवार का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहाँ लखनऊ की कप्तानी का भार लोकेश राहुल के कन्धों पर है वहीँ दिल्ली की कप्तानी पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वार्नर कर रहे हैं । जहाँ दिल्ली ने टॉस जीतकर पर गेंबड़ाजी करने का फैसला किया है । वही दिल्ली ने अपने डगआउट में ऋषभ पंत का जेर्सी टांग कर ना केवल उनका मान बढ़ाया है वहीँ इस आईपीएल में पूरी टीम उनके लिए खेल रही है ।
दिल्ली की तूफानी शुरुआत
खबर लिखे जाने तक लखनऊ ने 15 ओवर के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। काइल मेयर्स 38 गेंद पर 73 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया। इससे पहले, दीपक हुड्डा 17 रन और कप्तान केएल राहुल 8 रन बनाकर आउट हुए।
वार्नर और पोंटिंग ने कही दिल की बात

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में वार्नर कपतानी कर रहे हैं वहीँ हेड कोच पोंटिंग हैं । जहाँ वानर ने कहा की हम ये आईपीएल इस बार ऋषभ पंत के लिए खेल रहे हैं जहाँ उनकी गैरमौजूदगी खेलेगी लेकिन उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं वहीँ पोंटिंग ने भी कुछ ऐसे ही शब्द बोले । जहाँ उन्होंने भी यह कहा की ऋषभ पंत हमारे टीम का अभिन्न अंग हैं और हम जीत का तौफा उनको देना चाहेंगे ।
डगआउट पर लगाया ऋषभ पंत का जेर्सी
दिल्ली ने अपने खेमें में 17 नंबर की जेर्सी लगाई जहाँ टीम में उनकी जगह क्या है यह साबित करता है ।
टीम
लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान और जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट प्लेयर: कृष्णप्पा गौतम, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, राइली रुसो, मिचेल मार्श, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमन पावेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया, खलील अहमद और मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर: ललित यादव, मनीष पांडे, अभिषेक पोरेल, प्रवीण दुबे और यश धुल।







