PAK vs BAN: PAK की वर्ल्ड कप में लगातार 18 वीं हार, 5 रन में गिरे 5 विकेट, इस प्लेयर ने छीना जीत

0
136
views
PAK vs BAN: 18th consecutive defeat in PAK's World Cup, 5 wickets fell in 5 balls, this player snatched victory
PC: ESPN/Twitter

आईसीसी वूमंस वर्ल्ड कप 2022 का 12 वा मुकाबला बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच हैमिल्टन के मैदान पर खेला गया । जहां बेहद ही रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने आईसीसी वुमन कप में अपनी पहली जीत दर्ज की, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान महिला टीम के वर्ल्ड कप में 18वीं लगातार हार रही ।जहां जीत के बेहद करीब पहुंच कर भी पाकिस्तान मैच को गवाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए ।जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 225 रन ही बना पाई।

एक समय जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी पाकिस्तान

बांग्लादेश के 234 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने शानदार शुरुआत की जहां सलामी बल्लेबाज नाहिदा खान ने 67 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 43 रन बनाए, वहीं सिदरा अमीन ने 140 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके की मदद से शानदार 104 रन बनाए।

उनका विश्व कप का पहला शतक रहा वही एक समय पाकिस्तान की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना चुके थे ,जहां पाकिस्तान की सोहेल और पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह शानदार लय में लग रहे थे और पाकिस्तान अपनी पहली जीत के लिए आगे बढ रही थी। लेकिन 5 रन के अंदर मैच पाकिस्तान के हाथों से फिसलकर बांग्लादेश के पाले में चला गया।

बांग्लादेश की प्लेयर ने बदल दिया मैच

बांग्लादेश की फहीमा खातून ने सोहेल को फरगना के हाथों कैच कराकर एक बार फिर से बांग्लादेश की टीम को मैच में वापसी करा दी। इसके उपरांत आलिया रियाज को फहीमा खातून ने एलबीडब्ल्यू आउट करवाया। इसके तुरंत बाद फातिमा सना को फेमा खातून ने फिर से 0 रनों पर एलबीडब्ल्यू कराया। गौरतलब है कि एक समय पाकिस्तान 182 रनों पर दो विकेट थी, जहां महज 5 गेंदों के अंदर पाकिस्तान के 5 विकेट गिर गए और पाकिस्तान की टीम 188 पर 7 विकेट हो गई।

इसे मिला मैन ऑफ द मैच

फहीमा खातून को उनके शानदार स्पेल के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. जहां उन्होंने 8 ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में हुई 18वीं हार

गौरतलब है कि या पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में 18 वी लगातार हार है वही पहली जीत की तलाश में पाकिस्तान की टीम अभी भी मशक्कत करती नजर आ रही है।

मैच समरी

बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित की गई बांग्लादेशी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए. जहां बांग्लादेश की ओर से निगार सुल्तान ने 6 रन की पारी खेली वहीं फरगना ने 71 रनों का योगदान दिया। अख्तर ने भी 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

पाकिस्तानी गेंदबाजी

बात की जाए तो सबसे सफल गेंदबाज पाकिस्तान की ओर से संधू रहे जिन्होंने 10 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं ओमाईमा सोहेल, निदा और फातिमा सना को एक-एक सफलता हाथ लगी।

पाकिस्तानी बल्लेबाजी

बात की जाए तो पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर सिदरा आमीन रहीं ।जिन्होंने 140 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके की मदद से 104 रन बनाए ।वहीं नाहिदा खान ने 43 रनों की शानदार पारी खेली।

बांग्लादेशी गेंदाबाजी

बांग्लादेश की ओर से फातिमा खातून ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए वहीं रूमाना अहमद ने दो सलमा खातून ने एक विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here