IND vs SL: श्रेयस ने रच इतिहास, बना दिया महा रिकॉर्ड, जो कर ना पाए विराट रोहित वह रिकॉर्ड किया अपने नाम

0
126
views
PC: BCCI/Twitter

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी है। जहां इस डे नाइट मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 252 रन बनाए। जिसमें श्रेयस अय्यर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 92 रन की पारी खेली। हालांकि वह शतक से चूक गए लेकिन उनकी मुश्किल में पारी की सराहना की जा रही है जहां पिच गेंदबाजों को मदद कर रही थी। वही अकेले दम पर खड़े होकर पारी को संभाला। वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने 67 रन की शानदार पारी खेली। दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर ने 87 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाया. इसके साथ ही श्रेयस ने डे नाइट टेस्ट मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

डे नाइट क्रिकेट में दोनों पारियों में 50+ रन बनाने वाले प्लेयर

डे नाइट क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर दोनों पारियों में बनाने वाले प्लेयरओं की सूची में अब भारत के श्रेयस ने अपना नाम दर्ज करा लिया। श्रेयस ने श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 92 रन और 67 रनों की पारी कर इतिहास रच दिया है।

स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ ब्रिसबेन के मैदान पर साल 2016 में डे नाइट क्रिकेट में 130 रन और 63 रनों की पारी खेली थी।

डे नाइट मैच में मार्नस लाबुस्चगने ने साल 2019 में NZ के खिलाफ 143 रन और 50 रन की पारी खेली थी।

मार्नस लाबुस्चगने ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 103 और 51 रन की पारी खेली थी।

श्रेयस ने दिया आधार

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जहां बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी में लड़खड़ाते नजर आ रही थी वहीं से शिकायत ने भारतीय टीम को आधार दिया जहां वह एक सिरे पर विकेट को बचाकर टिकट है और शानदार 92 रनों की पारी खेली भारत का स्कोर सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया। जहां दोनों ही पारियों में श्रेयस ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर बोली यह बात

पहली पारी में श्रेयस 8 रनों से शतक से चूके, वहीं उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा की उन्हें खेद है कि वह शतक नहीं लगा पाए, लेकिन उस समय टीम को मेरी तेज पारी की दरकार थी। मैं अपने लिए नहीं खेलता मैं टीम के लिए खेलता हूं। मेरे लिए व्यक्तिगत रिकॉर्ड मायने नहीं रखते मेरे लिए टीम के रिकॉर्ड मायने रखते हैं ।मेरे लिए मेरे टीममेट कोच कप्तान मायने रखते हैं।

भारत तीसरे दिन जीत के बेहद करीब

अभी श्रीलंका को 419 रनों की और दरकार है। जबकि भारत को 9 विकेट की आवश्यकता है। आपको बता दें कि जिस तरह से जसप्रीत बुमराह फॉर्म में चल रहे हैं, उस हिसाब से यह मैच कल भारत आधे दिन में ही समाप्त कर सकता है। कल यह मैच जीतकर भारतीय टीम एक एतिहासिक जीत दर्ज करेगी और लगातार अपने घर में 15 टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here