वीडियो: उमरान मलिक के रफ़्तार पर ऋतुराज का प्रहार, 13 गेंद पर ठोके 33 रन, 2 जबरदस्त छक्के लगा दिखाया अपना क्लास

0
107
views
Rituraj hit Umran Malik's speed, showed his class by hitting 2 tremendous sixes
PC: IPL/Twitter

IPL 2022 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से रौंदकर आईपीएल सीजन 15 में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है । वहीँ पिछले कुछ मैचों से शानदार गेंदबाज़ी कर रहे हैदराबाद के उमरान मालिक की क्लास ऋतुराज ने लगाई । जहाँ उनके 13 गेंद में उन्होंने 33 रन बना दिए और अपने फॉर्म में वापसी का ऐलान स्टाइल से कर दिया ।

 

वहीँ धोनी की कप्तानी में यह चेन्नई  की इस सीजन में पहली जीत रही । इससे पहले  टॉस हारकर बल्लेबाज़ी  करते हुए चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर शानदार 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया



चेन्नई के सलामी बल्लेबाज़  ऋतुराज गायकवाड़ ने आतिशी  पारी खेलते हुए ताबड़तोड़ 99 रन की पारी खेली, महज 1 रन से ऋतुराज शतक से चूक गए । वहीं  दूसरी ओर  कॉनवे ने नाबाद 85 रन की पारी खेली । हैदराबाद की ओर से टी नटराजन सबसे सफल गेंदबाज़ रहे जिन्होंने 2 विकेट चटकाए ।

उमरान मलिक पड़े फीके

Rituraj hit Umran Malik's speed, showed his class by hitting 2 tremendous sixes
PC: IPL/Twitter

कुछ मैचों से अपने गेंदबाज़ी के दम पर हैदराबाद को जीत दिलाने वाले प्लेयर उमरान मलिक की रफ़्तार पर आज ऋतुराज ने शानदार प्रहार करते हुए खूब रन बटोरे । आलम यह रहा की उमरान ने 4 ओवर में 48 रन खर्च दिए । जहाँ उन्होंने कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी ।

गायकवाड़ और कॉनवे की जोड़ी रही हिट



गायकवाड़ और कॉनवे ने चेन्नई की टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों प्लेयर के बीच  107 गेंदों पर रिकॉर्ड 182 रन की साझेदारी हुई ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत बेहद शानदार रही । जहाँ अभिषेक और विलियम्सन लय में नज़र आये । दोनों के बीच 35 गेंदों में 58 रन की साझेदारी हुई । सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक ने  24 गेंदों में 39 रन बनाये । केन विलियमसन ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन बनाये । निकोलस पूरन ने 33 गेंदों पर 64 रन की आतिशी नाबाद पारी खेली। चेन्नई के युवा मुकेश चौधरी ने धारदार  गेंदबाजी करते हुए  कुल 4 विकेट चटकाए । उन्होंने अभिषेक शर्मा  राहुल त्रिपाठी , शशांक सिंह  और वॉशिंगटन सुंदर  को आउट किया।

आठवें और 12 वें  ओवर में उमरान को जड़ा ऋतुराज ने छक्का

लांग आन के उपर से  ऋतुराज ने उमरान की गेंद पर शानदार छक्का लगा दिया। इसके बाद 12 वें ओवर में वापसी कर रहे उमरान की पहली ही गेंद को सीमा रेखा के बहार भेज दिया और 2 लगातार छक्के जड़े।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here