IPL 2022 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से मात दी ।टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर बनाया।CSK की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने 99 रनों की अद्भुत पारी खेली । वहीं कॉनवे ने 85 रन बनाए और उनका खूब साथ दिया । हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने 2 विकेट अपने नाम किए।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाये । हैदराबाद की ओर से निकोलस पूरन ने अंत में बेहद साहसिक पारी खेलते हुए नाबाद (64) टॉप बनाया । जहाँ उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 6 छक्के जड़े। CSK की ओर से मुकेश चौधरी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किये ।
![<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7080556510631155" crossorigin="anonymous"></script> <ins class="adsbygoogle" style="display:block; text-align:center;" data-ad-layout="in-article" data-ad-format="fluid" data-ad-client="ca-pub-7080556510631155" data-ad-slot="2017741751"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>](https://www.criccrank.com/wp-content/uploads/2022/05/criccrank-83.jpg)
ऋतुराज ने खेली आतिशी पारी बने “मैन ऑफ द मैच”
सलामी बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंदों पर 99 रन बनाये जहाँ उन्होंने 6 चौका और 6 छक्का जड़ा। नटराजन की गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने उनका कैच पकड़ा। केवल 1 रन से वह अपने इस सीजन के पहले शतक से चूक गए। उन्हें मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया ।
चेन्नई की ओपनिंग जोड़ी गायकवाड़ और कॉनवे का कमाल

पहले विकेट के लिए गायकवाड़ और कॉनवे ने 107 गेंदों पर 182 रन जोड़े और चेन्नई की जीत की नीव रख दी ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छीरही। पहले विकेट के लिए कप्तान केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 58 रन जोड़े। अच्छे ले में दिख रहे अभिषेक 24 गेंदों में 39 रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने । उसके अगले ही गेंद पर राहुल त्रिपाठी 0 पर आउट हुए और 2 विकेट एक साथ हैदराबाद के गिरे ।कप्तान केन विलियमसन 37 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए।
युवा गेंदबाज़ मुकेश का कहर
मुकेश चौधरी ने हैदराबाद के कुल 4 विकेट चटकाए ।भिषेक शर्मा (39), राहुल त्रिपाठी (0), शशांक सिंह (15) और वॉशिंगटन सुंदर (2) को आउट कर हैदराबाद की कमर तोड़ दी ।
निकोलस पूरन की पारी गई व्यर्थ
33 गेंदों पर 64 रन की धमाकेदार पारी खेलने वाले पुराण ने अंत तक संघर्ष दिखाया लेकिन चेन्नई ने आखिरकार मैच को अपने नाम कर लिया ।
46 मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की सूची में हुआ बदलाव

आईपीएल के 46 वीं मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर की लिस्ट में अभिषेक शर्मा टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर लिया है। हार्दिक टॉप-3 की लिस्ट से बाहर हो गए हैं । अभिषेक शर्मा ने 39 रन की पारी खेली जहाँ उन्होंने 5 चौके और एक छक्का जड़ा । इसके साथ ही वे सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-3 की लिस्ट में प्रवेश कर गए हैं ।
बटलर 566 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे पायदान पर लोकेश राहुल से 451 रनों के साथ हैं । तीसरे स्थान पर अभिषेक शर्मा 324 रन के साथ आ गए हैं , चौथे पायदान पर हार्दिक 308 रनों के साथ हैं। पांचवें स्थान पर शिखर धवन 307 रन के साथ हैं ।
46 वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप-10 की लिस्ट

46 मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में नटराजन तीसरे स्थान पर 17 विकेट के साथ आ गए हैं । जहाँ उन्होंने 2 विकेट चेन्नई के खिलाफ लेकर हसरंगा को पछाड़ तीसरे पायदान पर आ चुके हैं। यजुवेंद्र चहल 18 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं । कुलदीप 17 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं । चौथे पायदान पर हसरंगा 15 विकेट के साथ हैं ।पांचवें स्थान पर उमरान 15 विकेट के साथ मौजूद है।
पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल

16 अंकों के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में टॉप स्थान पर आ गई है । वहीँ लखनऊ की टीम 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है । तीसरे पायदान पर 12 अंकों के साथ राजस्थान की टीम है ।चेन्नई से मिली हार के बाद चौथे पायदान पर हैदराबाद की टीम 10 अंक के साथ हैं । पांचवें स्थान पर बैंगलोर की टीम 10 अंकों के साथ है । चेन्नई अभी भी 6 अंक के साथ 9 वें स्थान पर है ।







