वीडियो: दिल्ली पर 6 रन की जीत के बाद गौतम गंभीर ने खोया आपा, ******* शब्द का किया प्रयोग, आक्रामक जश्न हुआ वायरल

0
136
views
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 के 45 वें  मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 रनों से रौंदा । दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर मिली जीत के बाद लखनऊ सुपरजाइंट्स के मेंटर गौतम गंभीर बेहद आक्रामक जश्न के साथ नजर आए ।जहां उनका अलग अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जहां आक्रामक तेवर के साथ जीत की खुशी साफ झलकती नजर आई। इस जीत के साथ लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम टॉप 2 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो चुकी है। यह जीत किसी कप्तान या किसी खिलाड़ी के नहीं बल्कि एकजुटता की है जहां आई पी एल 2022 में शिरकत कर रही लखनऊ  की टीम शानदार पदार्पण करते हुए टॉप -2 में अपनी जगह बना ली है।

लोकेश राहुल और हुडा का पराक्रम



लोकेश राहुल और दीपक हुड्डा दो स्तंभ की भांति लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम के लिए निरंतर अच्छा खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के खिलाफ लोकेश राहुल ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 77 रन बनाए ।वहीं दीपक पुराने भी तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए। लखनऊ सुपर  की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को रोकना था।

Video: Gautam Gambhir lost his cool after 6-run win over Delhi, used the word *******, aggressive celebration went viral
PC: IPL/Twitter

मोहसिन खान की धारदार गेंदबाजी के सामने नहीं टिक की दिल्ली की सेना



लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से स्ट्राइक गेंदबाज मोहसिन खान ने 4 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट चटकाए जिसमें डेविड वॉर्नर ऋषभ पंत पॉवेल और शार्दुल ठाकुर का विकेट शामिल था।

नहीं चले दिल्ली के सलामी बल्लेबाज

पृथ्वी शॉ डेविड वॉर्नर दोनों ही प्लेयर क्रमश 5 और 3 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत ने 44 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली वहीं अक्षर पटेल ने अंत में आकर 42 रन बनाए।



जीत के बाद दिखा गौतम गंभीर का आक्रामक अंदाज

जीत की खुशी में लवरेज गौतम गंभीर ने शानदार तरीके से जीत का जश्न मनाया जहां उन्होंने सभी से हाथ मिलाकर एवं गले लगाकर टीम की सराहना करते हुए जीत को सेलिब्रेट किया। गौरतलब है कि आई पी एल 2022 में शिरकत कर रही दो नई टीमें गुजरात और अब लखनऊ टॉप 2 में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here