आईपीएल 2022 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से मात देकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीद को जगाए रखा है वहीं बैंगलोर के लिए मुसीबत बनकर उभरे हैं। अपनी गेंदबाजी यूनिट के दम पर जीतने वाली दिल्ली दबंग के नायक रहे कुलदीप और शार्दुल जहां कुलदीप बड़े कंजूस साबित हुए और तीन ओवर में 14 रन देकर 2 सफलता अर्जित की ।
वहीं आईपीएल सीजन 15 में यह दूसरी दफा हुआ जब ऋषभ पंत ने उन्हें अपने स्पेल की चौथी ओवर नहीं फेकने दी। उसकी चर्चा बाद में करेगें अभी बात करेगें एंग्री यंग मैन कुलदीप की जो मैच के दौरान एक गलत फील्डिंग के दौरान अपना आपा खो बैठे। जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
(Kuldeep Yadav) का जिन्होंने 3 ओवर में महज 14 रन देकर 2 विकेट हासिल की। वह पंजाब के खिलाफ हुए मैच में काफी भड़क गए जिसके बाद उनके गुस्से को पॉवेल को सहना पड़ा । आलम यह था की कुलदीप का ऐसा रूप किसीने नहीं देखा होगा ।
घटना 12 वें ओवर की है जब कुलदीप यादव ने जितेश शर्मा को गेंद की। जहाँ जितेश ने गेंद को लॉन्ग ऑन और मिडविकेट के बिलकुल बीचो बीच खेला. वहीँ रोवमैन पॉवेल से फील्डिंग में गलती हुई और वह गेंद को छोड़ बैठे , जहाँ जितेश ने 2 रन चुरा लिए । दूसरी बार भी ठीक वैसा हे हुआ जब ओवर की तीसरी गेंद पर पॉवेल ने कुलदीप के ओवर में मिसफील्डिंग कर दी और गेंद सीमा रेखा के बहार चौके की ओर गया । इसके बाद क्या था कुलदीप तिलमिला उठे और जमकर पॉवेल पर बरसे ।
कुलदीप यादव के भड़कने की और भी वजह थे जहाँ कुलदीप बेहद किफायती साबित हुए थे ।
— Ruturaj (@RuturajRulez) May 16, 2022
वही वो यह चहिते थे की कम से कम रन दे और पंजाब के प्लेयर्स पर दवाब बढे और उनकी गेंद पर वह गलती करने की सोचे और पॉवेल के मिस फील्डिंग की वजह से प्लेयर्स पर दवाब घटा जिस बड़ी वजह से भी कुलदीप का गुस्सा बढ़ गया ।
हालाकिं यह मैच दिल्ली ने जीता लेकिन कुछ पल के लिए कुलदीप पर अतिरिक्त दवाब देखा गया । जिसका खामयाजा पॉवेल को भुगतना पड़ा । बेहद कम मौका होता है जब कुलदीप का ऐसा रूप देखने मिले ।







