वीडियो:IND vs SA मैच में बॉल ब्वॉय ने दिखाया ऋतुराज, सिराज को आईना, बाउंड्री के बाहर कैच लेकर दिखाया क्या होती है फील्डिंग

0
98
views
In IND vs SA match, the ball boy showed Rituraj, mirror to Siraj, showed what is fielding by taking a catch outside the boundary

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वंडे मुकाबला बेहद रोमांच से भरपूर रहा। भारत ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बारिश से बाधित मैच में 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए इसके जवाब में भारतीय टीम 240 रन ही बना पाई और इस तरह भारतीय टीम की 9 रनों से हार गई।

वही इस मैच में एक तरफ संजू सैमसंग में ताबड़तोड़ अंदाज में खेल का प्रदर्शन कर नाबाद 86 रनों की यादगार पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर भारतीय फील्डर द्वारा जबरदस्त कैच छोड़े गए। आलम यह रहा की मैच में कुल चार कैच  भारतीय प्लेयर  द्वारा छोड़े गए ।एक ऐसा भी आया जब डेविड मिलर के करारे शॉट सीमा रेखा के बाहर पहुंचे वही बॉल बॉय ने शानदार ढंग से कैच को पकड़कर टीम इंडिया के फील्डर को आईना भी दिखाया।

भारतीय टीम ने छोड़े चार कैच गिल,रवि बिश्नोई, सिराज और ऋतुराज रहे गुनहगार

In IND vs SA match, the ball boy showed Rituraj, mirror to Siraj, showed what is fielding by taking a catch outside the boundary

टीम इंडिया की ओर से कुल 4 कैसे छोड़े गए ।जिसमें मोहम्मद सिराज ऋतुराज गायकवाड , गिल और रवि बिश्नोई शामिल है ।जहां भारत की ओर से कुल 18 एक्स्ट्रा भी दिए गए। आलम यह हुआ कि संजू सैमसंग और शार्दुल ठाकुर के 93 रनों की साझेदारी और आखरी में सैमसंग विश्नोई की 25 रनों की साझेदारी के बावजूद भी जीतने नाकामयाब रही।

;

38 वीं ओवर में आवेश खान को मिल सकते थे दो विकेट

In IND vs SA match, the ball boy showed Rituraj, mirror to Siraj, showed what is fielding by taking a catch outside the boundary

गौरतलब है कि 38 वें ओवर में आवेश खान को दो विकेट मिल सकते थे लेकिन पहला कैच सिराज ने छोड़ा तो दूसरा कैच रवि बिश्नोई ने ।जहां यह समझ ही में नहीं आ रहा था कि गली क्रिकेट चल रही है या इंटरनेशनल क्रिकेट। मोहम्मद सिराज ने क्लासेन का कैच छोड़ा जब क्लासेन 64 रनों पर 58 गेंदों का सामना करते हुए खेल रहे थे ।वही ठीक दूसरी गेंद पर डेविड मिलर का कैच रवि बिश्नोई ने आवेश खान के ओवर में छोड़ा जब डेविड मिलर 52 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन की पारी पर थे।

38वें ओवर की चौथी गेंद पर बॉल बॉय ने पकड़ा कैच

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित इस मैच में युवा बॉल ब्वॉय ने 38 ओवर की चौथी गेंद पर डेविड मिलर की शानदार कैच को बाउंड्री रेखा के बाहर पकड़ा और टीम इंडिया के प्लेयर को आईना दिखाया।

video

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here