PAK vs NZ: बाबर आजम ने तुफानी 79 रन की पारी से टूटा रोहित शर्मा का 2 रिकॉर्ड, PAK ने 6 विकेट से न्यूजीलैंड को रौंदा

0
98
views
New Zealand vs Pakistan, 2nd Match
Pc: espn

New Zealand vs Pakistan, 2nd Match: त्रिकोणीय t20 इंटरनेशनल मैच की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला गया , जहां  पाकिस्तान ने छह विकेट से न्यूजीलैंड को रौंदकर श्रृंखला में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 10 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

न्यूजीलैंड के चैपमैन ने खेली तूफानी पारी

न्यूजीलैंड ने अपनी पारी की शुरुआत शानदार की  जहां पावर प्ले में 42 रन पर 1 विकेट खोए ।सलामी बल्लेबाज कन्वे ने 35 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली ।वहीं विलियमसन ने 30 गेंदों पर 31 रन बनाए वही पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए  चैपमेन  ने  16  गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली।

आखिरी 14 रन पर न्यूज़ीलैंड ने खोए 5 विकेट

New Zealand vs Pakistan, 2nd Match
PC: Espn

गौरतलब है की आखिरी पांच विकेट न्यूजीलैंड में मैच 14 रन पर खोए। जहां हैरिस रऊफ ने अपने 19 ओवर में 3 विकेट चटकाए एवं स्कोर को आगे बढ़ने नहीं दिया गया।जहां मैच का टर्निंग प्वाइंट 19वां ओवर रहा। पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी जीत की वजह बनी ।जहां पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया। हैरिस रौफ ने 3, शनावाज ने 1, मुहम्मद वसीम जूनियर ने 2 और नवाज ने 2 विकेट हासिल किया।

बाबर आजम रहे हिट तो रिजवान फ्लॉप

New Zealand vs Pakistan, 2nd Match

इस मुकाबले में इनफॉर्म बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान संघर्ष करते दिखे दिए।जहां उन्होंने 14 गेंदों पर 4 रन बनाए और टीम सऊदी का शिकार बने ।वहीं बाबर आजम ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेल का प्रदर्शन किया और 53 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 79  रनों की नाबाद पारी खेली और  मैन ऑफ़ द  मैच भी  बने।वही शादाब खान ने 34 एवं मोहम्मद नवाज ने 16 रनों का योगदान दिया ।हैदर अली 10 रन बनाकर नाबाद रहे उन्होंने 2 गेंदों पर 1 छक्के और एक चौका लगाकर मैच को पाकिस्तान के नाम कर दिया।

बाबर आजम ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

New Zealand vs Pakistan, 2nd Match
PC: espn

SENA देश में सबसे अधिक 50 से अधिक स्कोर करने वाले प्लेयर बने बाबर आजम बने।जहां उन्होंने 10 बार 50+ का स्कोर अपने नाम किया। वहीं रोहित शर्मा ने 9 दफा 50+ का स्कोर SENA देश में किया था। वहीं अब बाबर आजम ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हालांकि सबसे अधिक टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक करने वाले प्लेयर की लिस्ट में विराट 34 अर्धशतक के साथ टॉप पर हैं ,वहीं रोहित 32 अर्धशतक के साथ दूसरे और बाबर आजम 30 अर्धशतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

वहीं  SENA  देश  में  सर्वाधिक  स्ट्राइक  रेट  से  बल्लेबाज़ी  करने  वाले  लिस्ट में एक  बाबर  ने  रोहित  शर्मा  को  पछाड़  दिया  है।  जहां  रोहित  ने  SENA  देश  में 138.4 के  स्ट्राइक  रेट  से  बल्लेबाज़ी  की  है  वहीं  बाबर  आज़म  ने  140.7 स्ट्राइक  रेट  से  बल्लेबाज़ी  कर  रोहित  को  पछाड़  दिया  है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here