वीडियो: हार्दिक ने नहीं दिया कार्तिक को “स्ट्राइक”, इशारों में कही ये बात, छक्के के बाद “नतमस्तक” हुए कार्तिक

0
196
views
Hardik did not give strike to Karthik, said this in gestures, Karthik bowed down after six
Pc: BCCI

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के ग्रुप ए के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदकर एशिया कप 2022 में अंक तालिका का अपना खाता खोल दिया है भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जहां पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रनों का स्कोर खड़ा किया वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 2 गेंद शेष रहते हुए मैच को 5 विकेट से अपने नाम कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में मचाया धमाल

Hardik did not give strike to Karthik, said this in gestures, Karthik bowed down after six

जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में सारा दारोमदार भुवनेश्वर कुमार और अपने करियर के बेस्ट फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या पर थी जहां दोनों ने भारतीय टीम को निराश ना करते हुए धारदार गेंदबाजी के भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक चार विकेट तो हार्दिक पांड्या ने 3 विकेट चटकाए ,अर्शदीप के खाते में दो विकेट तथा आवेश खान को दो सफलता मिली। गौर करने की बात हो रही के स्पिनर यूज़वेंद्र चहल और जडेजा एक भी सफलता नहीं मिली। दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड पर शार्ट गेंदों का इस्तेमाल भारतीय गेंदबाजों ने बखूबी किया जहां स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार ने अपने शार्ट गेंद से बाबर आज़म  को 10 रन के स्कोर पर चलता किया।

पाकिस्तान की ओर से रिजवान रहे हाईएस्ट स्कोरर

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर जवानों ने 43 रनों की पारी खेली। जहां उन्होंने चौके और छक्के जड़े। वहीं

हार्दिक और जडेजा ने बांधा समा, विराट के बल्ले से भी निकले रन

Hardik did not give strike to Karthik, said this in gestures, Karthik bowed down after six
PC: BCCI

लोकेश राहुल के 0 पर आउट हो जाने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली आए। जहां तेज गेंदबाजों ने दोनों प्लेयर को बांध कर रखा। जहां रन गति को तेज करने के चक्कर में नवाज की गेंद पर 12 रन बनाकार कैच आउट हुए। विराट कोहली ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए रविंद्र जडेजा ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्के और दो चौके की मदद से 35 रन जोड़े सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेली हार्दिक पांड्या ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ 33 रन बनाए। जहां जडेजा और आदि के बीच 53 रनों की साझेदारी बनी।

पाकिस्तान की ओर से सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद नवाज रहे जिन्होंने 3 पॉइंट 4 ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए वहीं नसीम शाह ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए।

आखिरी ओवर में मिस करते को हार्दिक ने नहीं दिया स्ट्राइक

Hardik did not give strike to Karthik, said this in gestures, Karthik bowed down after six

आखरी ओवर में  भारतीय टीम को जीत के लिए 7 रनों की दरकार थी जहां बाबर आजम  ने नवाज को ओवर के लिए गेंद सौंपी जहां पहली गेंद पर नवाज ने जडेजा को बोल्ड कर मैच रोमांच पैदा कर दिया ।वहीं दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने 1 रन लेकर हार्दिक पांड्या को स्ट्राइक दिया ।अब जीत के लिए 4 गेंदों पर 6 रनों की दरकार थी।

मोहम्मद नवाज की तीसरी गेंद पर ऑफ साइड की दिशा में हार्दिक ने शॉट खेला लेकिन उन्होंने स्ट्राइक अपने पास रखी और इशारों में दिनेश कार्तिक को कहा कि सब अंडर कंट्रोल है। ‌ इसके ठीक बात मोहम्मद नवाज के चौथे दिन पर हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। शानदार एवं ताबड़तोड़ प्रदर्शन को देखकर दिनेश कार्तिक ने भी हार्दिक इस पारी की सराहना करते हुए अपने शीश को नीचे कर उन्हें अपना आदर समर्पित किया।

वीडियो

;

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here