एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया ।जहां इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर 5 विकटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस मैच में पाकिस्तान के बेहद युवा गेंदबाज नसीम शाह ने जबर्दस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और मैदान से उनकी बेहद भावुक करने वाली वीडियो भी आई जहां पाकिस्तान को मिली हार के बाद वह मैदान से बाहर जाते रोते हुए नजर आए। जहां उनके पाव में तकलीफ के बाबजूद गेंदबाजी करते रहे जिसे भारत और पाकिस्तान के फैंस ने बेहद सरहाया।
नसीम शाह क्रैंप के बाबजूद करते रहे गेंदबाजी

पहले स्पेल में जान झोंकने के बाद नसीम शाह दर्द में दिखाई दिए। जहां बार बार फॉलो थ्रू में वे लगड़ाते नजर आए पाव में हो रहे दर्द के बावजूद वह लगातार गेंदबाजी करते रहें और अपना ओवर किसी रिप्लेसमेंट को करने नहीं दिया। जहां नसीम शाह ने युवा प्लेयर होने के बावजूद बेहद अनुभवी प्लेयर का रोल अदा किया। नसीम शाह ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाएं । जहां उन्होंने 12 डॉट गेंद की।
हार के बाद फूट-फूट कर रोने लगे नसीम शाह
मैच के बाद मैदान से बाहर आते हुए नसीम शाह फूट फूट कर रोने लगे। बाबर आजम ने मैदान पर सभी तेज गेंदबाजों को एक ही नसीहत दी थी कि पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी मैच में जो करते आ रहे हैं वह उन्हें करना है उनकी कमी नहीं खलने देनी है ,जो काम शाहीन अफरीदी देश के लिए कर रहे थे वही काम आपको करना है वही पूरी तरह से उस पर खरा न उतरने की वजह से और भारत से मिली 5 विकेट की करारी हार से नसीम शाह टूटे हुए नजर आए।
अपनी दूसरी ही गेंद पर लोकेश राहुल को किया था out

147 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज लोकेश राहुल को मैच के दूसरे की गेंद पर नसीम शाह ने अपनी शानदार गेंदबाजी का मुशायरा दिखाते हुए क्लीन बोल्ड किया था जहां लोकेश राहुल के बल्ले से गेंद लगते हुए बिल्स उड़ गई थी। अपने सटीक लाइन लेंथ से उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को भी परेशान किया। वहीं विराट कोहली का विकेट उन्हें मिल ही जाता जब विराट 0 रन पर थे। लेकिन स्लिप में कैच छूटना वरदान साबित हुआ।
नसीम शाह हो सकते हैं बाहर

भारत और पाकिस्तान के बीच जैसे ही मैच खत्म हुआ ,भारतीय खेमे में खुशी की लहर आ गई वहीं पाकिस्तान के खेल में सन्नाटा पसरा हुआ था ।जहां सभी खिलाड़ी मायूस नजर आ रहे थे वही फील्ड पर हसन अली को ड्रिल करते हुए देखा गया वही क्रिकेट पंडितों की माने तो नसीम शाह की जगह अगले मैच में हसन अली को मौका दिया जाएगा , उन्हें रिकवरी के लिए कुछ समय ले सकते हैं।
Video
View this post on Instagram
;







