IND vs BAN: स्मृति मांधना-जेमिमा की तूफ़ानी पारी, शेफाली ने 1000 T20I रन बना रचा इतिहास, टूटा ये रिकॉर्ड, IND 159/5

0
89
views
IND vs BAN: Smriti Mandhana-Jemima's stormy innings, Shefali scored 1000 T20I runs, this record was broken, IND 159/5
PC: ESPN

India Women vs Bangladesh Women, 15th Match:वूमेन एशिया कप t20 2002 का 15 मुकाबला भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है ।जहां भारतीय कप्तान हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना भारत की कप्तान है। स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए है। जहां जीत के लिए बांग्लादेश को 160 रनों की दरकार है।

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की आतिशी साझेदारी

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए शानदार 96 रनों की साझेदारी हुई। जहां शेफाली वर्मा ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और दो छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली और अपने टी 20I क्रिकेट में अपना चौथा अर्धशतक जड़ा।  दूसरी और कप्तान स्मृति मंधाना ने 38 गेंदों पर छह चौके की मदद से 47 रन बनाए। हालाकि रन आउट की वजह से स्मृति अर्धशतक से चुकी।

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास

IND vs BAN: Smriti Mandhana-Jemima's stormy innings, Shefali scored 1000 T20I runs, this record was broken, IND 159/5

t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 1000 रन पूरे करने वाली प्लेयर बनी शेफाली । जहां उन्होंने 18 साल में यह कारनामा करने में कामयाब हुई। इससे पहले जेमिमा ने 21 साल में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

जेमिमा का शानदार प्रदर्शन

IND vs BAN: Smriti Mandhana-Jemima's stormy innings, Shefali scored 1000 T20I runs, this record was broken, IND 159/5

एशिया कप में जेमिमा शानदार फॉर्म जारी हैं ।जहां पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जेमिमा ने 2 रन पर आउट हुई थी। वहीं आज के मुकाबले में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 145 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 24 गेंदों पर चार चौके की मदद से शानदार नाबाद 35 रनों की पारी खेली। जेमिमा ने श्रीलंका के खिलाफ 53 गेंदों पर 76 रन ,यूएई के खिलाफ 45 गेंदों पर नाबाद 75 रन ,पाकिस्तान के खिलाफ 2 रन और आज बांग्लादेश के खिलाफ 24 गेंदों में 35 नाबाद रनों की पारी खेली है।

बांग्लादेश की गेंदबाजी

बांग्लादेश की गेंदबाजी की बात की जाए तो रूमाना अहमद ने 3 ओवर में 27 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए वहीं सलमा खातून को एक सफलता हाथ लगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here